Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल में अगले 5 दिन होगी बारिश, एक्टिव साइक्लोनिक सिस्टम के कारण MP में अगले तीन-चार दिनों तक

भोपाल में अगले 5 दिन होगी बारिश, एक्टिव साइक्लोनिक सिस्टम के कारण MP में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश

भोपाल में अगले 5 दिन होगी बारिश एक्टिव साइक्लोनिक सिस्टम के कारण mp में अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश

MP Weather Update : मध्यप्रदेश। भोपाल समेत प्रदेश भर में एक बार फिर झमाझम बरसात शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी भोपाल में अगले 5 दिन गरज चमक के साथ बारिश होगी। भोपाल में बुधवार भी दिन भर बादल छाये रहे और रुक-रुककर रमझिम बरसात हुई। अब तक शहर में 18.6 मिमी पानी बरस चुका है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, मध्यप्रदेश में दो सक्रिय चक्रवाती सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण अगले तीन-चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। इस अवधि में गरज के साथ राजधानी में भी मध्यम वर्षा के आसार है। 25 जुलाई से इसमें तेजी आज सकती है।

इसके पहले बुधवार से बने नये सिस्टम की सक्रियता के कारण यहां सुबह से कई इलाकों में रिमझिम बरसात हुई। वहीं करोंद क्षेत्र में तेज रूक-रूक कर बरसाता यह दौर देर रात तक जारी रहा है।

शहरी क्षेत्र अधिक बरसात

भोपाल के अपेक्षा शहरी क्षेत्र में अधिक बरसात हुई है। शहर में पिछले 24 घंटों के दौरान 15.3 मिमी पानी गिरा है। जबकि इस अवधि में जिले भर में बरसात का आंकड़ा महज 15.3 मिमी में सिमट गया है। पिछले 53 दिनों में यानी 01 जून से यहां 433.6 मिमी बरसात हो चुकी है। जबकि पिछले 23 दिनों में सामान्य 373.8 से 14 प्रतिशत अधिक यानी 427.5 मिमी पानी गिर चुका है।

इसलिए वर्षा की संभावना

मानसून की द्रोणिका यूपी, झारखंड से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। वहीं दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के साथ पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 24 घंटों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।

प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, छिंदवाडा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ भोपाल, विदिशा, रायसेन, खंडवा, धार, इंदौर, रतलाम, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में पृथक स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है।

Related to this topic: