Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़ > रायपुर

रायगढ़ के टायर प्लांट में भीषण धमाका, 8 मजदूर झुलसे, 9 माह की बच्ची गंभीर

रायगढ़ के टायर प्लांट में भीषण धमाका, 8 मजदूर झुलसे, 9 माह की बच्ची गंभीर

रायगढ़ के खरसिया स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान विस्फोट, 8 मजदूर झुलसे, बच्ची की हालत गंभीर।

रायगढ़ के टायर प्लांट में भीषण धमाका 8 मजदूर झुलसे 9 माह की बच्ची गंभीर

रायगढ़ः छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जिले के खरसिया में स्थित एक टायर रीसाइक्लिंग प्लांट में भीषण विस्फोट से हड़कंप मच गया। इसमें 8 मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। इस हादसे में एक 9 महीने की मासूम बच्ची भी बुरी तरह जख्मी हुई है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसा खरसिया थाना क्षेत्र के बानीपाथर स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने के दौरान अचानक तेज धमाका होने से हुआ।

प्लांट में विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास काम कर रहे मजदूर आग और गर्म गैस की चपेट में आ गए। धमाके के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कई मजदूरों के 70 से 80 प्रतिशत तक झुलसने की पुष्टि की है।

टायर पिघलाने के दौरान भीषण ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि मंगल कार्बन प्लांट में पुराने टायर पिघलाकर सड़क निर्माण के लिए ऑयल तैयार किया जाता है। सुबह काम के दौरान जैसे ही मशीन का ढक्कन खोला गया, अंदर ऑक्सीजन पहुंचते ही आग भड़क उठी और जोरदार विस्फोट हो गया। इसी दौरान वहां मौजूद मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

सवालों से बचते आए प्लांट का मैनेजमेंट

हादसे के बाद प्लांट प्रबंधन और कर्मचारी जानकारी देने से बचते नजर आए। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे प्लांट परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि प्लांट में तय सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related to this topic: