Rahul Gandhi Flight Makes Safe Second Landing

Rahul Gandhi Flight Go Around: हवा में लटकी फ्लाइट, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग; 25 मिनट बढ़ी धड़कनें

दिल्ली से लखनऊ आ रही राहुल गांधी की फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं कर सकी। विमान को गो-अराउंड कर करीब 25 मिनट बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतारा गया।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Rahul Gandhi Flight Go Around: हवा में लटकी फ्लाइट, पहली कोशिश में नहीं हुई लैंडिंग; 25 मिनट बढ़ी धड़कनें

Air India Flight Carring Rahul gandhi Go around in lucknow

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिल्ली से लखनऊ यात्रा में एक बड़ी समस्या आ गई। इसके चलते हड़कंप मच गया था। दरअसल, उनको लेकर आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 मंगलवार दोपहर पहली कोशिश में रनवे पर नहीं उतर सकी। विमान लैंडिंग के बेहद करीब था, लेकिन पायलट को एप्रोच सुरक्षित नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने लैंडिंग रोकते हुए विमान को दोबारा हवा में ले जाने का फैसला किया।

पायलट के विमान को दोबारा ऊपर जाने के दौरान यात्रियों को तेज झटका महसूस हुआ। इस स्थिति के चलते फ्लाइट के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी। हालांकि दूसरी कोशिश में विमान ने सुरक्षित लैंडिंग कर ली। विमान में मौजूद सभी यात्री और क्रू के सुरक्षित होने की जानकारी है।

करीब 25 मिनट बाद रनवे पर उतरा विमान

जानकारी के अनुसार, AI-1717 ने मंगलवार दोपहर करीब 2:20 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। फ्लाइट के लगभग 3:30 बजे लखनऊ पहुंचने का निर्धारित समय था। लखनऊ एयरपोर्ट पर पहली लैंडिंग के दौरान एप्रोच अनस्टेबल होने के कारण पायलट ने गो-अराउंड किया। करीब 25 मिनट तक विमान हवा में रहने के बाद दोबारा रनवे की ओर आया और दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतर गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि पहली लैंडिंग में परेशानी मौसम की वजह से हुई या किसी तकनीकी कारण से। एअर इंडिया की ओर से इस संबंध में अभी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

एयरपोर्ट पर राहुल के स्वागत में धक्का-मुक्की

लखनऊ एयरपोर्ट पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या मौजूद थी। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी और नेता असीम वकार समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। भीड़ में राहुल गांधी से मिलने की कोशिश के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। सुरक्षा में तैनात एक जवान ने एक युवक को पीछे किया तो राहुल गांधी ने जवान से बात की। भीड़ अधिक होने के कारण राहुल कुछ मौकों पर रुककर खड़े भी हो गए।

दो दिन के रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी

लखनऊ पहुंचने के बाद राहुल गांधी शाम करीब 6 बजे काफिले के साथ रायबरेली पहुंचे। महराजगंज कस्बे में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां करीब एक किलोमीटर तक लोग सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। इसके बाद उनका काफिला गोल चौराहे पहुंचा, जहां भी समर्थकों ने उनका स्वागत किया। राहुल गांधी व्यापारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। वह रात में भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुकेंगे। 9 सितंबर को राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाएंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे विकास भवन में दिशा की बैठक में शामिल होंगे।

क्या होता है गो-अराउंड?

गो-अराउंड विमान की लैंडिंग से जुड़ी एक सामान्य सुरक्षा प्रक्रिया है। जब पायलट को लगता है कि मौजूदा एप्रोच में विमान को सुरक्षित तरीके से उतारना संभव नहीं है, तो वह लैंडिंग रोककर विमान को फिर से ऊंचाई पर ले जाता है। इसके बाद नया एप्रोच लिया जाता है और परिस्थितियां अनुकूल होने पर विमान की लैंडिंग कराई जाती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026