Breaking News
  • भारत फिर बना टी20 किंग:इतिहास रचते हुए भारत तीसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन
  • International Women’s Day Special: भोपाल से बिलासपुर तक दौड़ी ‘नारी शक्ति’ की ट्रेन
  • क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: 28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, शेड्यूल में बदलाव
  • हाई कोर्ट का अहम फैसला: हिंदू रीति अपनाने वाले आदिवासी भी हिंदू विवाह अधिनियम के दायरे में
  • इंडिया की टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में धुंआधार बैटिंग, 12 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 161
  • T20 वर्ल्ड कप फाइनलः न्यूज़ीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, भारत की पहले बैटिंग
  • केरल में विदेशी जहाज से टक्कर के बाद मछुआरों की नाव डूबी, 2 लापता
  • 1 से 7 मार्च 2026 के बीच 52,000 से ज्यादा भारतीय सुरक्षित रूप से खाड़ी देशों से भारत लौटे
  • इजराइल ने ईरानी तेल ठिकानों पर मिसाइलें गिराईं: 3 डिपो और 30 फ्यूल टैंक तबाह, ईरान ने 5 देशों पर हमले किए

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश > लखनऊ

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में 7 मौत

भीषण सड़क हादसा: बिहार जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी, 7 की मौत, 40 से अधिक घायल

लखनऊ के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। बिहार जा रही स्लीपर बस पलट गई। हादसे मे 7 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हुए। प्रशासन राहत-बचाव में जुटा है।


भीषण सड़क हादसा  बिहार जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी 7 की मौत 40 से अधिक घायल

purvanchal expressway bus accident |

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार के अररिया जा रही एक स्लीपर कोच बस गोसाईगंज इलाके में टोल प्लाजा के पास पलट गई। हादसे में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 40 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस और आपदा राहत टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं।

टोल प्लाजा के पास बेकाबू हुई बस

यह दुर्घटना पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गोसाईगंज क्षेत्र के जौखंडी गांव के पास शाम करीब 4:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और टोल प्लाजा के पास पलट गई। बस पानीपत से यात्रियों को लेकर बिहार के अररिया जा रही थी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

राहत-बचाव में जुटीं कई टीमें

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, आपदा राहत बल और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। बस के अंदर फंसे यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पहले सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहां से कई को बेहतर इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। मुख्यालय से अतिरिक्त एंबुलेंस भी भेजी गईं।

अधिकारियों ने संभाली कमान

हादसे की जानकारी मिलते ही सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। लखनऊ मंडल के कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। प्रशासन की ओर से घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हादसे को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेंद्र पाठक ने तत्काल एक्शन लिया और घायलों के समुचित उपचार के लिए जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा वह स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाप से संपर्क कर जानकारी ले रहे हैं।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वजह

प्रारंभिक जानकारी में बस की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related to this topic: