Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में प्रॉपर्टी डीलर जेम्स गिरफ्तार, साक्ष्य छुपाने के आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में प्रॉपर्टी डीलर जेम्स गिरफ्तार, साक्ष्य छुपाने के आरोप

राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में प्रॉपर्टी डीलर जेम्स गिरफ्तार साक्ष्य छुपाने के आरोप

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर, मध्यप्रदेश। राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में प्रॉपर्टी डीलर जेम्स को गिरफ्तार किया गया है। प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स पर हत्याकांड से जुड़े साक्ष्य छुपाने के आरोप है। जांच के आधार पर पाए गए कुछ एविडेंस के आधार पर शिलॉन्ग पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार जेम्स ने सोनम द्वारा दिए गए बैग से रुपए और पिस्टल निकालकर बैग जला दिया था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद शिलॉन्ग पुलिस उसकी रिमांड लेगी।

एडिशनल डीसीपी (क्राइम ब्रांच) राजेश दंडोतिया ने बताया कि, "जांच के सिलसिले में शिलांग और मेघालय की पुलिस टीमें पिछले पांच दिनों से इंदौर में हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच उनकी मदद कर रही है। जांच के दौरान कुछ सबूतों के आधार पर एक प्रॉपर्टी डीलर को गिरफ्तार किया गया है। आज उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी जाएगी। आगे की जांच जारी है।"

दरअसल, मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गए राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप राजा की पत्नी सोनम और उसके साथी राज कुशवाहा पर है। इस मामले में शिलॉन्ग पुलिस द्वारा गठित एसआईटी जांच कर रही है।

राजा और सोनम ने 11 मई, 2025 को शादी की थी। वे 23 मई को सोहरा (चेरापूंजी) में एक ट्रेक के दौरान लापता हो गए थे। राजा का शव 2 जून को मिला था और सोनम ने 9 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Related to this topic: