Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश

अजीत पवार ही नहीं, देश ने प्लेन क्रैश हादसों में इन दिग्गज राजनेताओं को भी खोया

अजीत पवार ही नहीं, देश ने प्लेन क्रैश हादसों में इन दिग्गज राजनेताओं को भी खोया

28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में प्लेन क्रैश हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का निधन हो गया है।

अजीत पवार ही नहीं देश ने प्लेन क्रैश हादसों में इन दिग्गज राजनेताओं को भी खोया

मुंबईः महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार बुधवार,28 जनवरी को प्लेन क्रैश हादसे का शिकार हो गए। प्लेन क्रैश में उनका निधन हो गया। इस तरह प्लेन क्रैश हादसे में किसी राजनेता के जान गंवाने का यह पहला मामला नहीं है। उनके पहले भी कई बड़े राजनेताओं की प्लेन क्रैश हादसे में जान जा चुकी है। आइए जानते हैं उनके बारे में-

1980 में संजय गांधी का निधन

देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी भी प्लेन क्रैश हादसे का शिकार हुए थे। 23 जून 1980 को उनका प्लेन क्रैश हुआ था। दरअसल, वह दिल्ली के सफदरगंज एयरपोर्ट के पास फ्लाइंग क्लब एयरक्राफ्ट में एरियल स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान संजय गांधी का प्लेन से कंट्रोल छूट गया और वह हादसे का शिकार हो गए। इसमें उनका निधन हो गया।

2001 में माधवराव सिंधिया का निधन

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री माधवराव सिंधिया भी प्लेन क्रैश का शिकार हुए थे। साल 2001 में 30 सितंबर महीने में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मौसम खराब होने के चलते उनका 10 सीटर प्राइवेट एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का निधन हो गया था। उस समय वह पॉलिटिकल रैली के लिए कानपुर जा रहे थे।

साल 2002 में जीएमसी बालयोगी का निधन

तेलगू देशम पार्टी (TDP) के सीनियर नेता जीएअमसी बालयोगी भी चॉपर क्रैश में निधन हो गया था। 3 मार्च 2002 को उनका हेलीकॉप्टर कैकलूर के पास अनियंत्रित होकर एक तालाब में क्रैश हो गया। उस समय वह चॉपर में सवार होकर वेस्ट गोदावरी जिले के भीमावरम से आंध्र प्रदेश के ही कृष्णा जिले में जा रहे थे।

2004 में सिप्रियन संगमा का निधन

ऐसी ही प्लेन हादसे की घटना साल 2004 में सामने आई थी। 22 सितंबर 2204 को मेघालय के ग्रामीण विकास मंत्री सी संगमा हेलीकॉप्टर में सवार होकर गुवाहटी से शिलॉन्ग की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बारापानी लेक के पास उनका चॉपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। संगमा के साथ 9 अन्य लोग भी सवार थे।

साल 2009 में वाईएस रेड्डी का निधन

साल 2009 में प्लेन क्रैश में आंध्र प्रदेश के तात्कालिक सीएम वाई एस राजशेखर रेड्डी का निधन हो गया था। खराब मौसम के चलते बेल 430 हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसा 2 सितंबर 2009 को नल्लामला फॉरेस्ट में हुआ था।

अरुणाचल प्रदेश के सीएम दोरजी खांडू (2011)

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों में एक नाम अरुणाचल प्रदेश के सीएम दोरजी खांडू का भी है। 30 अप्रैल 2011 को एक प्लेन क्रैश हादसे में उनका निधन हो गया। उनके साथ 4 अन्य लोग भी थे। सभी लोग हेलीकॉप्टर में सवार होकर दवांग से ईटानगर जा रहे थे। इसी दौरान वेस्ट कमेंग में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।

2025 में विजय रूपाणी का निधन

पिछले साल गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को विमान हादसा हुआ था। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया था। एयर इंडिया के इस प्लाइट में 241 लोगों की जान चली गई थी। अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही प्लेन हादसे का शिकार हो गया था। प्लेन लंदन के लिए निकला था। इसमें विजय रूपाणी भी सवार थे।

अजीत पवार का निधन 2026

साल 2026 की शुरूआत के पहले महीने में एक बार फिर प्लेन क्रैश हादसे में राजनेता का निधन हो गया है। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार 28 जनवरी की सुबह अपने गृहक्षेत्र बारामती में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे थे लैडिंग के दौरान प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया। उनके साथ 4 अन्य लोग भी सवार थे। एयरक्राफ्ट प्लेन ने मुंबई से पुणे के बारामती के लिए उड़ान भरी थी।

Related to this topic: