निजी स्कूल की बर्बरता, होमवर्क नहीं करने पर उतरवाए बच्चों के कपड़े, एक लाख का जुर्माना

निजी स्कूल की बर्बरता, होमवर्क नहीं करने पर उतरवाए बच्चों के कपड़े, एक लाख का जुर्माना

सीहोर जिले एक निजी स्कूल में होमवर्क नहीं करके लाने पर भरी ठंड में बच्चों के तन से कपड़े उतरवाने का मामला सामने आया है। शिक्षा विभाग ने एक लाख का जुर्माना लगाया है।

By : स्वदेश डेस्क
निजी स्कूल की बर्बरता, होमवर्क नहीं करने पर उतरवाए बच्चों के कपड़े, एक लाख का जुर्माना

सीहोरः मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी स्कूल में बच्चों को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। बच्चों के परिजनों ने जब शिकायत की तब मामला सामने आया। उनके अनुसार होमवर्क नहीं करके लाने पर उनके कपड़े उतरवाए जाते हैं। फिर उनसे ग्राउंड में काम कराया जाता है।

परिजनों के आरोपों को सुनने के बाद हिंदू संगठन भड़क गए और उन्होंने स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा करते हुए स्कूल बंद कराने की मांग करने लगे। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जांच करने की बात कहते हुए मामला शांत कराया।

कहां का और क्या है पूरा मामला

दरअसल, जिले के जताखेड़ा गांव में एक प्राइवेट स्कूल है। यहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। यहां का एक फोटो और वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा रहा है कि कई बच्चों के कपड़े उतरे दिख रहे हैं। इसके बाद ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी और पुलिस से भी शिकायत की।

विरोध के बाद एक्शन

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और परिजनों के प्रदर्शन केबाद पुलिस और प्रशासन ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की है। जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर ने सोशल मीडिया में मामला सामने आने के बाद स्कूल पहुंचकर जांच की जा रही है। ऐसा सामने आया है कि बच्चों के होमवर्क नहीं करने पर सजा के तौर पर कपड़े उतरवाने की बात सामने आई है। हालांकि घटना 2-3 महीने पुरानी बताई जा रही है।

इस मामले में बच्चों के बयान भी लिए गए हैं। साथ ही निजी स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। जांच में स्कूल की प्रिंसिपल, गार्ड और ड्राइवर पर लापरवाही सामने आई है। इसके चलते नोटिस में इन तीनों को बाहर करने की बात कही गई है। वहीं, मान्यता अधिनियम के तहत 1 लाख के जुर्माने का नोटिस दिया गया है।

संबंधित सामग्री

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

Bhopal-Indore Highway Jam: कोठरी में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने रात में रोका इंदौर-भोपाल हाईवे

सीहोर के कोठरी में 8 से 10 घंटे बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार रात इंदौर-भोपाल स्टेट हाईवे पर चक्काजाम किया। दोनों तरफ दो-दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

Oct 13, 2026
Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

Sehore Fire Accident: मंडी चौराहे पर आधी रात आग का तांडव, जूते-चप्पलों की दुकान में लाखों का माल राख

सीहोर के मंडी चौराहे पर शुक्रवार रात जूते चप्पल की थोक दुकान में भीषण आग लग गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया, लाखों का माल जलने की आशंका है।

Oct 02, 2026
Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

Jaspal Singh Arora: ओवैसी फिर भोपाल आए तो कपड़े फाड़ देंगे!, भाजपा नेता का बयान

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भोपाल दौरे और बयानों को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। सीहोर में मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश...

Sep 17, 2026
सीहोर के आष्टा में पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल; नदी बनीं सड़कें बहने लगी बाइक

सीहोर के आष्टा में पहली बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल; नदी बनीं सड़कें बहने लगी बाइक

सीहोर जिले के आष्टा में मानसून की पहली तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़कें जलमग्न हो गईं, घरों-दुकानों में पानी घुसा और तेज बहाव में एक बाइक बहने का वीडियो वायरल हो गया।

Jul 01, 2026
कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा  भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, जान ले डायवर्जन प्लान

कुबेरेश्वर धाम में शिव कथा भोपाल-इंदौर मार्ग 10 दिन ट्रैफिक डायवर्ट, जान ले डायवर्जन प्लान

कुबेरेश्वर धाम में 10 दिन की शिव महापुराण कथा के चलते भोपाल-इंदौर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। प्रशासन ने वैकल्पिक रूट तय किए हैं, जबकि श्रद्धालु नियमित हाईवे से पहुंच सकेंगे।

Feb 12, 2026