Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- युवा हैं देश के भविष्य निर्

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का समापन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- युवा हैं देश के भविष्य निर्माता और परंपरा के संरक्षक

19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी का समापन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा- युवा हैं देश के भविष्य निर्माता और परंपरा के संरक्षक

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की डायमंड जुबली और 19वीं राष्ट्रीय जम्बूरी के समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने युवा शक्ति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा न केवल देश के भविष्य निर्माता, बल्कि संस्कृति और परंपरा के संरक्षक भी हैं। “जैसे एक दीपक कई दीपक जला सकता है, वैसे ही एक सशक्त व्यक्ति अनेक व्यक्तियों को सशक्त बना सकता है। अपनी प्रतिभा और कौशल को देश के विकास में लगाएं।”

राष्ट्रपति ने युवाओं से कहा कि प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग की भावना भी राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए अनिवार्य है। उन्होंने 35 हजार से अधिक युवा और 25 देशों के 2 हजार स्काउट्स एंड गाइड्स को प्रेरित किया कि वे अनुभव साझा करें और टीम भावना को मजबूत बनाएं।

जम्बूरी पत्रिका का विमोचन

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जम्बूरी पत्रिका का विमोचन किया और प्रतिभागियों के कौशल और सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि जम्बूरी स्वावलंबी, स्वदेशी, स्वच्छ और विकसित भारत की भावना को साकार करने का माध्यम है।

अनुशासन और साहस युवाओं को राष्ट्र को नई बुलंदियों तक पहुँचाने में सक्षम-योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अनुशासन और साहस युवाओं को राष्ट्र को नई बुलंदियों तक पहुँचाने में सक्षम बनाते हैं। उन्होंने आह्वान किया कि उत्तर प्रदेश और देश के कोने-कोने से आए युवा जम्बूरी में मिली सीख को अपने क्षेत्र में लागू करें और भारत व विश्व बंधुत्व के विजन को आगे बढ़ाएं।

समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, मिजोरम के मुख्यमंत्री पी. लालदुहीमा, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, प्रादेशिक अध्यक्ष महेंद्र सिंह, मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त के. के. खंडेलवाल, राज्य मुख्य आयुक्त प्रभात कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति ने मार्च पास्ट की सलामी ली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और स्मारिका का विमोचन भी किया। जम्बूरी ने युवाओं में विश्व शांति, एकता और सेवा भाव को प्रोत्साहित किया।

Related to this topic: