Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

सहेजेंगे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की स्मृतियां और विरासत

सहेजेंगे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की स्मृतियां और विरासत

सहेजेंगे स्वतंत्रता सेनानियों और पूर्व सैनिकों की स्मृतियां और विरासत

स्वदेश में प्रकाशित समाचार पर राज्यपाल रमेन डेका ने लिया संज्ञान

देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित रखा जाए। राज्यपाल रमेन डेका ने यह निर्देश दिए हैं। राज्यपाल डेका ने सोमवार को लोकभवन में कलेक्टर गौरव सिंह से इस संबंध में चर्चा की।

रामकृष्ण तिवारी की वीरता और त्याग

मालूम हो कि स्वदेश समाचार पत्र में 30 नवंबर 2025 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामकृष्ण तिवारी की स्मृतियों पर एक विशेष समाचार प्रकाशित हुआ था।

स्मारक और मेमोरियल गैलरी की स्थापना पर जोर

राज्यपाल डेका ने विशेष रूप से स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण तिवारी का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी के आंदोलन में परिवार सहित अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। उन्होंने जेल, त्याग और संघर्ष की कठिन यातनाएं झेली।

राज्यपाल ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि उनसे जुड़े अभिलेख और विरासत को संरक्षित रखा जाए। उन्होंने कहा कि रायपुर में ऐसी जगहों की पहचान कर वहां स्मारक, सूचना पट्ट या मेमोरियल गैलरी के रूप में संरक्षित किया जाए।

राज्यपाल ने यह भी कहा कि यह कार्य प्रशासन की पहल और समाज के सहयोग से मिलकर किया जाना चाहिए, तभी उनकी स्मृतियां अविस्मरणीय बन पाएंगी।