Prayagraj SP Leader Shot Dead by Attackers

Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

प्रयागराज के हंडिया में सपा जिला सचिव पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार तीन हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए, पुलिस CCTV खंगाल रही है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Breaking News: प्रयागराज में सपा नेता की गोली मारकर हत्या! बाइक सवार 3 हमलावर फरार

Samajwadi party leader shot in uttar pradesh

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंगलवार की शाम समाजवादी पार्टी के नेता पवन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हँड़िया थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 52 के पास वह कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी।

गोली लगने के बाद पवन यादव गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और परिजन उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

बाइक से पहुंचे थे तीन बदमाश

शुरुआती जानकारी के अनुसार, पवन यादव हँड़िया क्षेत्र के मुगराव गांव् के रहने वाले थे। मंगलवार की शाम उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों में से दो ने हेलमेट पहन रखा था। बाइक रुकने के बाद एक बदमाश ने पवन यादव पर गोली चला दी। पीठ में गोली लगते ही वह नीचे गिर पड़े। इसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान गई जान

फायरिंग के बाद पवन यादव को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। उन्हें स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार और करीबियों में मातम छा गया। पवन यादव समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। वह मुंगराव गांव के पूर्व प्रधान भी रह चुके थे। उनकी हत्या के बाद स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर गम और गुस्से का माहौल है।

हत्या की वजह अभी साफ नहीं, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पवन यादव की हत्या के पीछे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। हँड़िया इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ने बताया कि पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधारपर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026