Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

ATS अफसर बनकर अधिवक्ता को किया ‘डिजिटल अरेस्ट

ATS अफसर बनकर अधिवक्ता को किया ‘डिजिटल अरेस्ट

ats अफसर बनकर अधिवक्ता को किया ‘डिजिटल अरेस्ट

पहलगाम हमले में आरोपी बनने की दी धमकी

भोपाल। कोहेफिजा क्षेत्र में एक अधिवक्ता चार घंटे तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ में फंसे रहे। आरोपियों ने खुद को एटीएस (Anti Terrorist Squad) का अधिकारी बताकर अधिवक्ता को वीडियो कॉल के ज़रिए बंधक बना लिया था। पुलिस की तत्परता से किसी भी आर्थिक लेन-देन से पहले अधिवक्ता को सुरक्षित बचा लिया गया।

वीडियो कॉल पर पहना पुलिस वर्दी

कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, अधिवक्ता शम्स उल हसन हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते हैं। उन्हें पुणे एटीएस का अधिकारी बनकर फोन आया। कॉलर ने कहा कि “पहलगाम आतंकी हमले” की जांच में उनका नाम आया है और पूछताछ करनी है। अधिवक्ता के घर पहुंचने पर आरोपियों ने वीडियो कॉल कर पुलिस की वर्दी में बातचीत शुरू की और उन्हें घर से बाहर न जाने व फोन ब्लॉक करने के निर्देश दिए।

धमकियों से भयभीत हुए अधिवक्ता

धीरे-धीरे आरोपियों ने धार्मिक आधार पर धमकाना शुरू किया, जिससे अधिवक्ता भयभीत हो गए। उसी दौरान उनका बेटा घर आया और स्थिति पर संदेह होने पर सीधे कोहेफिजा थाने पहुंचा। थाना प्रभारी के.जी. शुक्ला पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने वीडियो कॉल काट दी।

सायबर टीम जुटी जांच में

मामले की जांच के लिए सायबर क्राइम शाखा सक्रिय हो गई है। आरोपियों के मोबाइल नंबर और ठिकाने का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related to this topic: