Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

भोपाल में राजू ईरानी की तलाश में 6 राज्यों की पुलिस, देशभर में संरक्षण देने वालों का डेटा तैयार

भोपाल में राजू ईरानी की तलाश में 6 राज्यों की पुलिस, देशभर में संरक्षण देने वालों का डेटा तैयार

भोपाल में राजू ईरानी की तलाश में 6 राज्यों की पुलिस देशभर में संरक्षण देने वालों का डेटा तैयार

भोपाल के ईरानी डेरा अमन कॉलोनी के प्रमुख कुख्यात अपराधी राजू ईरानी और उसके गिरोह के पांच सदस्यों की तलाश में 6 राज्यों की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस केवल भोपाल में ही नहीं, बल्कि उनके नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए अन्य राज्यों में मौजूद उनके करीबी सहयोगियों और संरक्षण देने वालों का डेटा भी तैयार कर रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार ईरानी गैंग के सदस्यों से पूछताछ कर उनकी वारदातों, काम करने के तरीकों और अन्य राज्यों में रहने वाले रिश्तेदारों व सहयोगियों की जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य नर्मदापुरम, देवास, मुंबई, बैंगलुरू, दिल्ली और छत्तीसगढ़ जैसी जगहों में फरारी काटते हैं। वहीं उनके परिवार और रिश्तेदार वारदातों के बाद भोपाल की अमन कॉलोनी में लौट आते हैं।

डेरे की जमीन और मकानों की जांच

अमन कॉलोनी में बने ईरानी डेरे के कागजात और रजिस्ट्री की जांच प्रशासन की टीम कर रही है। साथ ही नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन और अतिक्रमण शाखा भी डेरा परिसर के मकानों की जांच में जुटी है। नियम विरुद्ध पाए जाने वाले मकानों पर जल्द बुल्डोजर कार्रवाई भी हो सकती है।

पुलिस फिलहाल राजू ईरानी, सालिक ईरानी, गुलाब ईरानी और सबदर की तलाश में है। ये सभी पुलिस की कार्रवाई के बाद से फरार हैं।

अपराधियों की सफर प्रणाली

ईरानी डेरे के सदस्य चोरी, लूट और ठगी जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए महीनों तक अलग शहरों और राज्यों में रहते हैं। इसे पुलिस में सफर में होना कहा जाता है. इस दौरान गिरोह के दो सदस्य सीधे वारदात में शामिल नहीं होते, बल्कि चोरी या लूटे माल को सुरक्षित रूप से कबीले तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाते हैं. अक्सर यह सफर लुक्जरी कार और बाइक से सैकड़ों किलोमीटर का होता है. पुलिस ने बताया कि यह प्रणाली गिरोह को पकड़ने में कठिनाइयाँ पैदा करती है।

2014 में अमन कॉलोनी में हुई हिंसा

अमन कॉलोनी के ईरानी समुदाय ने 2014 में आफताब मस्जिद के पास खाली जमीन पर इमामबाड़ा बनाने के प्रयास किए। इस पर सुन्नी समुदाय ने विरोध किया, जिससे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पत्थरबाजी और मारपीट के बाद ईरानी पक्ष ने फायरिंग कर दी. इस खूनी संघर्ष में करीब 39 मकानों में आगजनी हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया। 12 दिसंबर 2014 को कॉलोनी में पुलिस फोर्स तैनात किया गया था और ईरानी समुदाय के लोग रात भर पहरा देते रहे।

Related to this topic: