Breaking News
  • MP-UP में तापमान 40°C पार, हीट स्ट्रोक का अलर्ट: उत्तराखंड में बारिश का यलो अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट जंग का 15वां दिन:अमेरिकी दूतावास पर अटैक, हमास की अपील, पड़ोसी देशों पर हमला न करे ईरान
  • वीकेंड पर भी चल सकती है संसद? सरकार ने दिया प्रस्ताव, अब विपक्ष के फैसले का इंतजार
  • ईरान-इजराइल जंग के बीच भारत को राहत: होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरेंगे LPG के 2 टैंकर
  • 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की कीमत, अब 3,075 रुपये देने होंगे
  • केंद्र ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया, 170 दिन बाद जोधपुर जेल से रिहाई
  • रामनवमी की तैयारियों की समीक्षा के लिए अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

मलेशिया में PM मोदी का मजेदार अंदाज, मंच पर जो कहा सुनकर पीएम इब्राहिम-जयशंकर हंसे

मलेशिया में PM मोदी का मजेदार अंदाज, मंच पर जो कहा सुनकर पीएम इब्राहिम-जयशंकर हंसे

पीएम नरेंद्र मोदी मलेशिया दौरे पर पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उनके मजेदार बयान पर अनवर इब्राहिम और जयशंकर हंसी नहीं रोक पाए।


मलेशिया में pm मोदी का मजेदार अंदाज मंच पर जो कहा सुनकर पीएम इब्राहिम-जयशंकर हंसे

नई दिल्लीः भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया पहुंचे हुए हैं। क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रोटोकॉल तोड़कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता एक ही कार में बैठकर कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए।

पीएम मोदी के स्वागत में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय मौजूद रहा। करीब 800 लोगों ने पारंपरिक क्लासिकल और लोक नृत्यों के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक पेश की, जिससे पूरा माहौल उत्सव में बदल गया।

मंच पर आते ही गूंजे ‘मोदी-मोदी’ के नारे

कार्यक्रम के दौरान जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंचे ‘मोदी-मोदी’ के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पीएम मोदी ने जब अपना संबोधन शुरू किया, तो माहौल और भी जीवंत हो गया। इसी दौरान उन्होंने ऐसा मजेदार अंदाज अपनाया कि मंच पर मौजूद विदेश मंत्री एस जयशंकर से लेकर प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम तक अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

तमिल भाषा और संस्कृति की खुलकर सराहना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने तमिल भाषा और संस्कृति की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि तमिल समाज ने अपने ज्ञान, मेहनत और प्रतिभा से मानवता की सेवा की है। प्रधानमंत्री ने गर्व के साथ बताया कि भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, विदेश मंत्री एस जयशंकर, नौ बार बजट पेश कर चुकीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय राज्य मंत्री मुरुगन लोगनाथन-सभी तमिलनाडु से आते हैं।

पीएम ने खोला मलेशियाई पीएम का ‘म्यूजिकल सीक्रेट’

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग जानते हैं कि पीएम इब्राहिम बहुत अच्छा गाना गाते हैं। पीएम मोदी ने बताया कि जब अनवर इब्राहिम भारत आए थे, तब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे पुराना बॉलीवुड गाना गा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि मलेशियाई प्रधानमंत्री एमजीआर के तमिल गीतों के भी बड़े प्रशंसक हैं।

यह सुनते ही मंच पर मौजूद अनवर इब्राहिम मुस्कुरा उठे और पूरा माहौल ठहाकों से भर गया।

Related to this topic: