Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम: बिशप ने की मोदी के लिए विशेष प्रार्थना

दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम: बिशप ने की मोदी के लिए विशेष प्रार्थना

आज देश दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे।

दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे पीएम बिशप ने की मोदी के लिए विशेष प्रार्थना

आज देश दुनिया में क्रिसमस मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी क्रिसमस पर दिल्ली की कैथेड्रल चर्च पहुंचे। जहां वें ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस मॉर्निंग प्रेयर में शामिल हुए। इस सर्विस में प्रार्थनाएं कैरोल हुए। वहीं दिल्ली के बिशप ने पीएम मोदी के लिए विशेष प्रार्थना भी की। प्रधानमंत्री ने क्रिसमस पर नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने X पर पोस्ट में लिखा- "सभी को शांति, करुणा और आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशु मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सद्भाव को मजबूत करें।"

पहले भी कर चुके हैं पीएम कार्यक्रम

पिछले कुछ सालों से PM मोदी नियमित रूप से ईसाई समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। 2023 में क्रिसमस पर उन्होंने दिल्ली में अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर एक कार्यक्रम रखा था। 2024 में वे मंत्री जॉर्ज कुरियन के घर पर डिनर में गए थे। साथ ही कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे।

राहुल गांधी ने भी दी शुभकामना

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी एक वीडियो के माध्यम से कहा सभी को क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, आनंद और समृद्धि लाए और प्रेम और करुणा से भर दे। वीडियो में राहुल गांधी क्रिसमस ट्री के पास खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कहां रिकॉर्ड किया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। राहुल पिछले दिनों जर्मनी गए थे।