Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

SCO समिट में आज होंगे शामिल, जिनपिंग और पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी

SCO समिट में आज होंगे शामिल, जिनपिंग और पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी

sco समिट में आज होंगे शामिल जिनपिंग और पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी

बीजिंग। प्रधानमंत्री मोदी दो दिन की जापान यात्रा के बाद शनिवार को एससीओ - समिट में शामिल होने के लिए चीन - पहुंच गए हैं। वे सात साल बाद चीन - पहुंचे हैं। एससीओ समिट की बैठक - रविवार को होने वाली है। एससीओ - समिट से इतर प्रधानमंत्री मोदी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन के दिसंबर में भारत दौरे के प्रोग्राम पर भी चर्चा होगी। प्रधानमंत्री मोदी की यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब पूरी दुनिया ट्रम्प की टैरिफ नीतियों से जूझ रही है।

जापान में प्रधानमंत्री मोदी ने बुलेट ट्रेन का सफर किया

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन ई 10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे। दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। सेंडाई पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। लोग हाथों में झंडे लेकर 'जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!' के नारे लगा रहे थे।

Related to this topic: