Breaking News
  • स्वदेश के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ें और हर बड़ी खबर सबसे पहले पाएं।
  • YouTube: @SwadeshNews, Facebook: @DainikSwadesh, Instagram: @swadesh_news1, X: @DainikSwadesh

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

Satna Hospital News

Satna Hospital: मरीज के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो ई रिक्शा से पहुंचा वार्ड तक

मध्य प्रदेश में सतना जिल के सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।


satna hospital मरीज के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो ई रिक्शा से पहुंचा वार्ड तक

Satna Hospital: मरीज के लिए नहीं मिला स्ट्रेचर तो ई रिक्शा से पहुंचा वार्ड तक |

अमन शुक्ला, सतना: मध्य प्रदेश में सतना जिल के सरदार बल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रविवार को एक इलेक्ट्रिक ऑटो अस्पताल के मुख्य गेट से प्रवेश कर सीधे हड्डी वार्ड के सामने तक पहुंच गया। इस घटना से अस्पताल में मौजूद नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों में हैरानी फैल गई।

ऑटो चालक को सुरक्षा गार्डो ने पकड़ा

सूचना मिलने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ऑटो और उसके चालक को पकड़ लिया। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए अस्पताल पुलिस चौकी के हवाले कर दिया गया। ऑटो में सवार मरीज संतोष अग्रवाल ने बताया कि सड़क हादसे में उनका पैर टूट गया है और वे वार्ड क्रमांक-4 में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन होना है, लेकिन उन्हें स्ट्रेचर पर बैठाने वाला कोई नहीं मिला। इसी कारण उन्होंने ऑटो चालक से वार्ड तक छोड़ने का अनुरोध किया था।

2 महीने पहले बाइक पहली मंजिल पर पहुंची थी

यह घटना जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती है। इससे पहले 30 मई को भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी, जब स्ट्रेचर न मिलने पर एक परिजन मरीज को लेने के लिए बाइक से अस्पताल की पहली मंजिल स्थित वार्ड तक पहुंच गया था। वह मामला भी काफी चर्चा में रहा था।

बार बार बड़ी चूक

अस्पताल के मुख्य और पिछले दोनों गेटों पर चौबीसों घंटे सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। इसके बावजूद वाहनों का बार-बार वार्ड तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं गार्डों की निगरानी और अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था में बड़ी चूक की ओर इशारा करती हैं।

Related to this topic: