Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

जासूसी के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही ISI, पंजाब में 15 साल का बच्चा गिरफ्तार

जासूसी के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही ISI, पंजाब में 15 साल का बच्चा गिरफ्तार

पंजाब के पठानकोट से एक 15 वर्षीय नाबालिग बच्चे को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

जासूसी के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही isi पंजाब में 15 साल का बच्चा गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, पिछले एक साल से यह बच्चा पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था।

बच्चा मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले का रहने वाला है और करीब एक साल से पाकिस्तान के लिए जासूसी गतिविधियों में शामिल था। जांच में सामने आया है कि उसका मोबाइल फोन सीधे पाकिस्तान से हैक किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि वह भारत से पाकिस्तान को लाइव जानकारी भेज रहा था। उसके मोबाइल फोन से संदिग्ध डेटा बरामद हुआ है, जिसके बाद फोन को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने यह भी बताया कि पंजाब के अलग-अलग जिलों में ऐसे कई बच्चे ISI के संपर्क में हो सकते हैं। इस संबंध में सभी जिलों की पुलिस को सतर्क कर दिया गया है, ताकि ऐसे मामलों पर नजर रखी जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

पठानकोट के SSP दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक नाबालिग पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और उनके टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है। बच्चा महज 15 साल का है और पाकिस्तान को देश की सिक्योरिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भेज रहा था। जांच में पता चला कि पाक एजेंसियां सोशल मीडिया के जरिए बच्चों को फंसाती हैं, उन्हें लालच देकर हथियार चलाने और जासूसी के ट्रैप में डालती हैं। इस नाबालिग का मोबाइल क्लोन किया गया था और उसने कई संवेदनशील जगहों की वीडियो रिकॉर्ड की थी। इसके अलावा बच्चा पाकिस्तानी गैंगस्टरों के संपर्क में भी आ चुका था। पंजाब पुलिस ने इस मामले में आपराधिक केस दर्ज कर लिया है और अन्य बच्चों के फंसने की संभावना के मद्देनजर सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।