Breaking News
  • सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, प्रॉफिट बुकिंग से टूटा बाजार 2 दिन में सोना 7 हजार, चांदी 32 हजार सस्ती
  • बिहार के CM नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए किया नामांकन किया
  • AIIMS भोपाल सुसाइड केस: NHRC ने लिया संज्ञान, HOD पर प्रताड़ना के आरोप, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
  • ईरान युद्ध के बीच अमेरिका ने ‘डूम्सडे मिसाइल’ का परीक्षण किया, मिनुटमैन-III दुनिया में कहीं भी कर सकती है हमला
  • CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने की इच्छा जताई। X पर पोस्ट कर कहा- बिहार की नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा।

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, राहुल गांधी सहित कई नेता बोलेंगे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा, राहुल गांधी सहित कई नेता बोलेंगे

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज से धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा से जुड़ी हर अपडेट यहां जानें।


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा राहुल गांधी सहित कई नेता बोलेंगे

संसद का बजट सत्र का आज चौथा दिन है। संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना है। बता दें कि कल यानी रविवार 1 फरवरी को आम बजट 2026-27 पेश किया गया था।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 18 घंटे की चर्चा तय की गई है। लोकसभा में इस बहस की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे, जबकि बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या प्रस्ताव का समर्थन करेंगे।

विपक्ष की ओर से लोकसभा में राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि इस प्रस्ताव पर बोलने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को इसका जवाब देंगे। वहीं, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट से संबंधित सवालों का जवाब 11 फरवरी को दे सकती हैं।

राज्यसभा में भाजपा की ओर से सी. सदानंदन मास्टर धन्यवाद प्रस्ताव पेश करेंगे। जबकि मेधा विश्राम कुलकर्णी इसका समर्थन करेंगी। बता दें कि इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को 85 मिनट का बजट भाषण दिया था। इस सत्र में विपक्ष आम बजट और जेफ्री एपस्टीन से जुड़े विवादित मुद्दों पर संसद में हंगामा कर सकता है।

दरअसल, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने 31 जनवरी को दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मानव तस्करी, नाबालिग यौन शोषण और बलात्कार के आरोपी जेफ्री एपस्टीन की सलाह मानी। कांग्रेस नेता जयराम नरेश ने कहा कि मनरेगा एक परिवर्तनकारी कानून था, लेकिन केंद्र द्वारा लाई गई, नई योजना ने इसे दरकिनार कर दिया है, जो एक बड़ी खामी है।