Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष को लेकर अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, जानिये गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब

भाजपा अध्यक्ष को लेकर अखिलेश यादव ने पूछा सवाल, जानिये गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब

भाजपा अध्यक्ष को लेकर अखिलेश यादव ने पूछा सवाल जानिये गृह मंत्री अमित शाह ने क्या दिया जवाब

Parliament Budget Session : नई दिल्ली। भाजपा का अगला अध्यक्ष कौन होगा? यह सवाल अब लोकसभा तक पहुंच गया है। 2 अप्रैल को लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल (Waqf Amendment Bill) पर बहस करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह सवाल उठाकर भाजपा को घेरना चाहा। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के इस सवाल का जवाब गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने दिया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाली पार्टी (भाजपा) अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाई है।"

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव को जवाब देते हुए कहा, "अखिलेश जी ने मुस्कुराते हुए अपनी बात कही थी, इसलिए मैं भी उसी अंदाज में जवाब दूंगा। इस सदन में हमारे सामने बैठी सभी पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ़ पांच परिवार के सदस्यों में से चुने जाते हैं लेकिन हमारी पार्टी में हमें 12-13 करोड़ सदस्यों वाली प्रक्रिया चलानी होती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से इसमें समय लगता है। आपकी पार्टी में तो बिल्कुल भी देरी नहीं होती।"

गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि, "आप (अखिलेश यादव) अगले 25 साल तक अध्यक्ष हो जाओ। आपको कोई नहीं बदल सकता।" अमित शाह का जवाब सुन अखिलेश यादव भी मुस्कुरा दिए।

बता दें कि, भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त होने को है। नए भाजपा अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा है। भाजपा अध्यक्ष की रेस में कई वरिष्ठ नेता आगे हैं लेकिन अब तक किसी एक नाम को लेकर सहमति बनी है यह जानकारी सामने नहीं आई है।

Related to this topic: