Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति ने 68 हस्तियों को किया सम्मानित

शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राष्ट्रपति ने 68 हस्तियों को किया सम्मानित

शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण राष्ट्रपति ने 68 हस्तियों को किया सम्मानित

Padma Awards Winners List 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण का आयोजन करते हुए 68 प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया। इनमें लोकगायिका स्वर्गीय डॉ. शारदा सिन्हा समेत कला, साहित्य, विज्ञान, समाजसेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कई नामचीन शख्सियतें शामिल रहीं। इस विशेष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहे।

पद्म पुरस्कार 2025 के दूसरे चरण में देश की महान विभूतियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में दिवंगत लोकगायिका डॉ. शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। वहीं राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी साध्वी ऋतंभरा को सामाजिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पहले चरण में 71 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार सम्मान

28 अप्रैल को आयोजित पहले चरण की अवॉर्ड सेरेमनी में 71 प्रमुख हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस समारोह में 4 को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 57 को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए थे।

2025 पद्म पुरस्कार विजेताओं का हुआ ऐलान

सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी, जिसमें लोक गायिका शारदा सिन्हा और ओसामु सुजुकी समेत 13 लोगों को मरणोपरांत पुरस्कार दिया जाएगा। इस साल 19 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, जबकि 113 को पद्म श्री पुरस्कार मिलेगा। कुल पद्म पुरस्कार विजेताओं में 23 महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से 10 विदेशी, एनआरआई, पीआईओ और ओसीआई श्रेणियों से भी हैं।

Related to this topic: