Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल

Deputy CM Jagdish Devda Controversial Statement : जबलपुर। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना को लेकर एक बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा- "पूरा देश, देश की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।" उपमुख्यमंत्री देवड़ा पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। जिसे लेकर अब एक नया विवाद खड़ा हो गया है।

जगदीश देवड़ा जबलपुर में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा - मन में बहुत क्रोध था। जो दृश्य हमने देखा कि, कैसे पर्यटकों को उनका धर्म पूछकर मारा गया। बच्चों के सामने गोली मारी गई। पूरे देश के लोगों के दिमाग में था कि, जब तक इसका बदला नहीं लिया जाएगा, जब तक आतंकियों को नेस्तेनाबूद नहीं करेंगे चैन से नहीं रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहेंगे। पूरा देश, देश की सेना उनके चरणों में नतमस्तक है। पूरा देश उनके चरणों में नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है उसकी जितनी सराहना की जाए कम है।"

उनके इस बयान के सामने आते ही उमंग सिंघार ने कहा - "ये है भारतीय सेना के प्रति भाजपा का सम्मान। भाजपा के एक और बड़बोले मंत्री डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने सेना का अपमान करते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि "देश की शूरवीर सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है" क्या ये हमारे जवानों के शौर्य और बलिदान का अपमान नहीं है? डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का यह बयान न सिर्फ शर्मनाक है, बल्कि राष्ट्रभक्ति की भावना के खिलाफ भी है। क्या भाजपा अब बार-बार राष्ट्रभक्ति की आड़ में सेना का अपमान करती रहेगी?"