Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

ऑपरेशन स्वदेश: ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी, पहला विमान आज दिल्ली पहुंचेगा

ऑपरेशन स्वदेश: ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी, पहला विमान आज दिल्ली पहुंचेगा

ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच भारत सरकार ने भारतीयों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी कर ली है। सरकार ने ‘ऑपरेशन स्वदेश’ किया शुरु

ऑपरेशन स्वदेश ईरान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी पहला विमान आज दिल्ली पहुंचेगा

ईरान में बढ़ते हिंसक विरोध प्रदर्शन और अस्थिर परिस्थितियों के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन स्वदेश’ की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत आज, 16 जनवरी 2026 को, पहला विशेष विमान तेहरान से नई दिल्ली के लिए रवाना होगा। इस विमान के माध्यम से वहां फंसे लगभग 10,000 भारतीय नागरिकों को लाया जायेगा। जिन्हें ईरान से सुरक्षित निकाला जाएगा।

जम्मू-कश्मीर से करीब 2,500-3,000 छात्र मेडिकल पढ़ाई के लिए ईरान में हैं। जानकारी के अनुसार, सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और भारतीय दूतावास ने उनकी व्यक्तिगत जानकारी और पासपोर्ट इकट्ठा कर लिए हैं। पहले बैच के छात्रों को शुक्रवार सुबह 8 बजे तक उड़ान के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

पहले चरण में गोलेस्तान यूनिवर्सिटी, शाहिद बहेश्ती यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज और तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के छात्र शामिल होंगे। अंतिम सूची देर रात साझा की जाएगी।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के बीच हाल ही में हुई बातचीत में ईरान की वर्तमान स्थिति और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने आपातकालीन संपर्क विवरण भी साझा किए हैं:

मोबाइल नंबर: +989128109115, +989128109109, +989128109102, +989932179359

ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

जो भारतीय नागरिक अभी तक दूतावास में रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे यहाँ क्लिक करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यदि ईरान में इंटरनेट बाधित है, तो उनके परिवार के सदस्य उनकी ओर से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

इस कदम के पीछे मुख्य कारण ईरानी मुद्रा रियाल के गिरने के बाद देशभर में शुरू हुए व्यापक विरोध प्रदर्शन हैं। अब तक इन प्रदर्शनों में दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। भारत सरकार की यह एडवाइजरी अमेरिकी राष्ट्रपति की चेतावनी के बाद आई है, जिसमें अमेरिका ने ईरान में बढ़ती हिंसा पर सैन्य कार्रवाई की संभावना जताई थी।