Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक लौटे भारत, भारत माता की जय के लगाए नारे

अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक लौटे भारत, भारत माता की जय के लगाए नारे

अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक लौटे भारत भारत माता की जय के लगाए नारे

Operation Sindhu 2025 : नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौट चुके हैं। ईरान से निकाले गए भारतीय नागरिकों ने भारत वापस सुरक्षित लौटने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए 'भारत माता की जय' का नारा लगाया।

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में निकासी अभियान की स्थिति के बारे में अपडेट साझा किया। ईरान से इजराइल के साथ सैन्य टकराव बढ़ने के बाद वहां से निकाले गए छात्रों सहित कई भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे।

 

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी मुताबिक, ऑपरेशन सिंधु जारी है। अश्गाबात, तुर्कमेनिस्तान से एक विशेष निकासी विमान आज सुबह 0300 बजे नई दिल्ली पहुंचा। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक ईरान से 517 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं।

 

जानकारी के अनुसार, इस्राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण बिगड़ती स्थिति को देखते हुए यह अभियान शुरू किया गया है। कल रात भी 290 भारतीयों को लेकर एक विमान दिल्‍ली पहुंचा था। ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्‍या में भारतीयों को सुरक्षित स्‍थानों तक पहुंचाने में मदद कर रहा है।

 

ईरान में रह रहे भारतीयों को आपात हेल्‍पलाइन के जरिए तेहरान में भारतीय दूतावास और नई दिल्‍ली में विदेश मंत्रालय के 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष के सम्‍पर्क में रहने को कहा गया है। 

Related to this topic: