Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

पचमढ़ी प्रशिक्षण के दूसरे दिन:कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया गया धर्मनिरपेक्षता का पाठ

पचमढ़ी प्रशिक्षण के दूसरे दिन:कांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया गया धर्मनिरपेक्षता का पाठ

पचमढ़ी प्रशिक्षण के दूसरे दिनकांग्रेस की पाठशाला में पढ़ाया गया धर्मनिरपेक्षता का पाठ

पचमढ़ी में चल रहे प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव, संगठन निर्माण की प्रक्रिया, और जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस की आगामी आंदोलनात्मक रणनीति जैसे विषयों पर चर्चा हुई। तीनों विषयों पर अलग-अलग वक्ताओं ने पार्टी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संबोधित किया।

'धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव' का पाठ

कांग्रेस विधायक एवं एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों और नेताओं को 'धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव' का पाठ पढ़ाया। इससे पहले शिविर में हिस्सा ले रहे कांग्रेस नेताओं ने योगाभ्यास किया।संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत झंडा वंदन के साथ हुई। इसके बाद विधायक एवं एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन ने 'धर्मनिरपेक्षता और सद्भाव' पर वक्तव्य दिया। उन्होंने देश और पार्टी की मूल आत्मा-एकता, सद्भाव और विविधता में विश्वास- पर बल देते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों के साथ विचार-विमर्श किया।

संगठन के विस्तार पर जोर

सांसद शशिकांत सेंथिल ने 'संगठन निर्माण की प्रक्रिया' विषय पर कहा कि कांग्रेस संगठन का गांवों तक विस्तार और सशक्तिकरण होना चाहिए। उन्होंने संगठन को जनसंपर्क और जनता के मुद्दों से जोड़ने की दिशा में ठोस सुझाव दिए।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे की रणनीति साझा की

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 'मध्य प्रदेश सरकार की विफलताएं, जनहित के मुद्दे और कांग्रेस की आगामी आंदोलनात्मक रणनीति' को लेकर अपनी बात रखी। सिंघार ने जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों और संकल्पों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का आह्वान किया

Related to this topic: