bhopal Nursing Students Protests

Nursing Student Protest: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन तेज; CM हाउस जाते छात्रों को पुलिस ने रोका

एमपी की राजधानी भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन जारी है। 6 साल से परीक्षा, डिग्री, रजिस्ट्रेशन और स्कॉलरशिप की समस्या से परेशान छात्रों ने लिखित आश्वासन की मांग की है।

By : संजय चतुर्वेदी
Nursing Student Protest: भोपाल में नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन तेज; CM हाउस जाते छात्रों को पुलिस ने रोका

Nursing Student Protest in Bhopal

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीएससी नर्सिंग और जीएनएम के छात्र-छात्राओं का आंदोलने बुधवार को भी जारी रहा। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र मुख्यमंत्री आवास के घेराव करने के लिए आगे बढ़ रहे थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें पॉलिटेक्निक चौराहे पर रोक दिया।

पुलिस के रोके जाने के बाद भी छात्र मौके से हटने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सड़क पर बैठकर  नारेबाजी की और अपनी पढ़ाई, परीक्षा के साथ डिग्री से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। मार्च के दौरान कई विद्यार्थी भावुक नजर आए।

6 साल से अटकी परीक्षा और डिग्री

प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना हैकि नर्सिंग शिक्षा से जुड़ी अनियमितताओं और न्यायिक प्रक्रिया के कारण उनका भविष्य करीब छह साल से प्रभावित है। समय पर परीक्षाएँ नहीं होने के साथ ही डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर जारी नहीं होने की समस्या बनी हुई है। इतना ही नहीं स्कॉलरशिप में देरी ने भी छात्रों की परेशानी बढ़ा दी है। उनका कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बावजूद परीक्षा, डिग्री और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में फंसे होने के कारण आगे की पढ़ाई, नौकरी और करियर पर सीधा असर पड़ रहा है।

कॉलेज की मान्यता की जिम्मेदारी छात्रों की नहीं

प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने कहा कि  कॉलेजों की मान्यता और उसकी वैधता से जुड़ी जिम्मेदारी छात्रों की नहीं है। यदि किसी कॉलेज को नियमों की विपरीत मान्यता दी गई है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित शासन, प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन की तय होनिी चाहिए। छात्रों का कहना हैकि व्यवस्था की कमियों का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की मांग की है।

लिखित आवेदन मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन

प्रदर्शन के दौरान एक छात्र मुखिया का कहना हैकि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से तत्काल निर्णय लेने की मांग की गई है। विद्यार्थियों ने साफ किया कि वे केवल मौखिक आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। छात्रों का कहना है कि मांगों पर लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही  आंदोलन समाप्त करने पर विचार किया जाएगा।

क्या है छात्रों की मांग

विद्यार्थियों की बैच 2020-21 के छात्रों को दिसंबर 2026 तक डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराना।
छात्रवृत्ति से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान करने की मांग की गई है
छात्रों को नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और उससे जुड़ी अनियमितताओं की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। छात्रों का कहना है कि सरकार को जल्द फैसला लेकर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहिए।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026