Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

किसानों की पूरी दाल उपज अब समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार…

किसानों की पूरी दाल उपज अब समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार…

किसानों की पूरी दाल उपज अब समर्थन मूल्य पर खरीदेगी सरकार…

दीपक उपाध्याय, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत देश के दाल उत्पादक किसानों की पूरी उपज अब केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए से खरीदेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि किसानों के हितों और दालों के आयात को कम करने के लिए सरकार किसानों से पूरी उपज खरीदेगी। यह खरीदी 100 प्रतिशत मूल्य समर्थन योजना के तहत होगी, जिसमें किसानों को लागत का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाता है। इस योजना के तहत किसान सरकारी केंद्रों पर अपनी पूरी फसल बेच सकते हैं।

दरअसल भारत विश्व का सबसे बड़ा दाल उत्पादक तो है, साथ ही साथ वह दुनिया का सबसे बड़ा दाल आयातक भी है। पूरी दुनिया का 27 प्रतिशत दाल आयात भारत करता है, इससे ना सिर्फ भारत का आयात बिल बढ़ता है, बल्कि किसानों को भी नुकसान होता है। लिहाजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके लिए दाल खरीद की घोषणा की थी, जिसपर अब अमल शुरु हो गया है।

इस योजना का सबसे ज्य़ादा लाभ मध्यप्रदेश के दलहन उत्पादक किसानों को होगा। भारत में दाल उत्पादन में मध्यप्रदेश सबसे ऊपर है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने कहा कि दलहन में आत्मनिर्भरता हमारा संकल्प है और इस तारतम्य में प्रमुख तुअर उत्पादक राज्यों में तुअर की खरीद की जा रही है जिसमें तेजी आई है। खरीफ 2024-25 सीजन के दौरान मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्यों में तुअर (अरहर) की खरीद को मंजूरी दी है। इसके साथ ही कर्नाटक में खरीद अवधि को 1 मई तक कर दिया गया है। 


Related to this topic: