Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

2025-26 के लिए कक्षा 8 का नया पाठ्यक्रम जारी किया…

2025-26 के लिए कक्षा 8 का नया पाठ्यक्रम जारी किया…

2025-26 के लिए कक्षा 8 का नया पाठ्यक्रम जारी किया…

नई दिल्ली। एनसीईआरटी ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए कक्षा 8 का नया पाठ्यक्रम जारी किया है। इसमें बच्चों को देश के इतिहास से परिचित कराने वाली सामाजिक विज्ञान की किताब में बाबर और अकबर को भारतीय आबादी को लूटने वाला बताया गया है।

इसके अनुसार बाबर एक क्रूर और निर्मम राजा था, जिसने शहरों की पूरी आबादी का नरसंहार किया था। इसके साथ ही इस किताब में अकबर के शासनकाल को क्रूरता और सहिष्णुता का मिश्रण भी बताया गया है। यह किताब बच्चों को बताती है कि कैसे औरंगजेब ने मंदिरों और गुरुद्वारों को नष्ट किया था। मुगल शासनकाल के दौरान अन्य धर्म के लोगों के साथ हुए अन्यायों के कई मामलों को यह किताब उजागर करती है।

वर्तमान में किसी को जिम्मेदार न मानने की दी चेतावनी

एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) ने इतिहास की इन खास घटनाओं को किताब में शामिल करने की वजह 'इतिहास के कुछ अंधेरे दौर पर एक नोट' नामक दस्तावेज में समझाई है। इसके साथ ही किताब के एक अन्य चैप्टर में यह चेतावनी भी दी गई है कि इतिहास की इन घटनाओं के लिए वर्तमान में किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। 

Related to this topic: