नोएडा के फेज-2 में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। आगजनी, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।
उत्तर प्रदेश के औद्योगिक शहर नोइडा के फेज-2 इलाके में सोमवार सुबह फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा आंदोलन उस समय उग्र रूप ले बैठा जब कर्मचारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया।प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आगजनी और तोड़फोड़ की, वहीं पुलिस की एक गाड़ी पलट दिए जाने की भी घटना सामने आई है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और अतिरिक्त फोर्स तैनात की।

कंपनी के बाहर सबसे ज्यादा तनाव

सूत्रों के अनुसार, सबसे अधिक हिंसा मदरसन के बाहर देखने को मिली, जहां करीब 500 से अधिक कर्मचारी जुटे थे।इसी क्षेत्र में Richa Global, Rainbow Industries, Paramount Group, SND Industries और Anubhav Enterprises जैसी इकाइयों के कर्मचारी भी प्रदर्शन में शामिल बताए जा रहे हैं।
तीन दिनों से चल रहा था आंदोलन
जानकारी के मुताबिक, कर्मचारी पिछले तीन दिनों से वेतन वृद्धि और श्रम सुधारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार सुबह अचानक हालात बिगड़ गए और भीड़ ने सड़क पर उतरकर पथराव शुरू कर दिया।इस दौरान कई निजी और सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि पुलिस की एक गाड़ी को भी पलट दिया गया। हालात बिगड़ते देख आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।
कई सेक्टरों में सड़क जाम, ट्रैफिक प्रभावित
फेज-2 के अलावा सेक्टर-1, 15 और 62 में भी कर्मचारियों ने सड़क जाम कर नारेबाजी की। इससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और आम जनजीवन प्रभावित हुआ।
प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बैठक, 11 बिंदुओं पर सहमति
-
ओवरटाइम का दोगुना भुगतान
-
साप्ताहिक अवकाश अनिवार्य
-
हर माह 10 तारीख तक वेतन भुगतान
-
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम समिति का गठन
-
शिकायत पेटी की व्यवस्था
-
वेतन पर्ची अनिवार्य
-
बोनस भुगतान की समय सीमा तय
प्रशासन ने कहा कि सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
पुलिस की अपील, अफवाहों से बचें
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में पर्याप्त बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि कम से कम बल प्रयोग कर हालात को नियंत्रित किया जाए।