Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > नई दिल्ली

दो-पहिया वाहन पर टोल टैक्स की खबर फेक, नितिन गडकरी ने गलत न्यूज फैलाने वाले मीडिया हॉउस को फटकारा

दो-पहिया वाहन पर टोल टैक्स की खबर फेक, नितिन गडकरी ने गलत न्यूज फैलाने वाले मीडिया हॉउस को फटकारा

दो-पहिया वाहन पर टोल टैक्स की खबर फेक नितिन गडकरी ने गलत न्यूज फैलाने वाले मीडिया हॉउस को फटकारा

Two Wheeler Toll Tax : नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर दो पहिया वाहन को लेकर एक खबर कई बड़े मीडिया हॉउस द्वारा प्रचारित की गई। खबर को बिना वेरिफाई किए यह प्रचारित किया गया कि, सरकार अब दो पहिया वाहन चालकों से भी टोल टैक्स वसूलेगी। इस खबर को पूरी तरह फेक बताते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि, ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "कुछ मीडिया हाऊसेस द्वारा दो-पहिया (Two wheeler) वाहनों पर टोल टैक्स लगाए जाने की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही है। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं हैं। दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी। बिना सच्चाई जाने भ्रामक खबरें फैलाकर सनसनी निर्माण करना स्वस्थ पत्रकारिता के लक्षण नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

दरअसल सोशल मीडिया समेत तमाम मीडिया हॉउस द्वारा यह खबर प्रचारित की गई थी कि, 15 जुलाई से दो पहिया वाहन को भी फास्टैग के जरिए टोल टैक्स देना होगा। इसके बाद जब इस विषय पर चर्चा तेज हो गई तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह जानकारी दी कि, खबर गलत है।