Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

व्यभिचार में लिप्त पत्नी को नहीं मिलेगा भरण-पोषण, पति को राहत

व्यभिचार में लिप्त पत्नी को नहीं मिलेगा भरण-पोषण, पति को राहत

व्यभिचार में लिप्त पत्नी को नहीं मिलेगा भरण-पोषण पति को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम निर्णय में कहा है कि यदि कोई महिला विवाह के दौरान व्यभिचार में लिप्त पाई जाती है और इसी आधार पर उसे तलाक दिया गया हो, तो वह पूर्व पति से भरण-पोषण की हकदार नहीं हो सकती। यह टिप्पणी हाईकोर्ट ने उस मामले की सुनवाई करते हुए की, जिसमें रायपुर निवासी एक व्यक्ति को पारिवारिक न्यायालय ने व्यभिचार के आधार पर तलाक की डिक्री तो प्रदान की थी, लेकिन साथ ही पत्नी को 4000 रुपए प्रतिमाह भरण-पोषण देने का आदेश भी पारित किया था। इस आदेश को पति ने चुनौती दी थी।

दरअसल, रायपुर निवासी याचिकाकर्ता की हिन्दू रिवाज से 2019 में शादी हुई। कुछ दिन बाद पत्नी ने पति पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मार्च 2021 में ससुराल छोड़कर अपने भाई के घर चली गई। इसके बाद पति ने परिवार न्यायालय में तलाक का आवेदन लगाया तो वहीं पत्नी ने पति से भरण-पोषण प्राप्त करने कोर्ट में वाद प्रस्तुत किया। पत्नी ने आवेदन में कहा कि पति उसके साथ क्रूरता करता है, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर चरित्र पर शंका करता है। इसके कारण वह घर छोड़कर अपने भाई के पास चली गई है। इधर पति ने अपने आवेदन में कहा कि पत्नी का उसके छोटे भाई से विवाहेतर संबंध है। उसने पकड़ा और मना किया, तो लड़ाई करते हुए झूठे मुकदमें फंसाने धमकी दी, और कुछ आपराधिक प्रकरण दर्ज भी कराई है। साथ ही पत्नी का अपने से कम उम्र के लड़कों के साथ संबंध है। पत्नी के व्यभिचारी होने के परिवार न्यायालय में साक्ष्य पेश किए गए। मामले की सुनवाई के दौरान पत्नी ने भी यह स्वीकार किया कि वह पति के कारण व्यभिचार में है। रायपुर परिवार न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद व्यभिचार के आधार पर पति के पक्ष में तलाक का आदेश पारित किया, वहीं पत्नी के आवेदन को आंशिक रूप से स्वीकार कर पति को प्रतिमाह 4000 रुपए भरण-पोषण देने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट ने मामले की पुनः समीक्षा करते हुए कहा कि जब पत्नी स्वयं व्यभिचार में लिप्त होने की बात स्वीकार कर चुकी है और पारिवारिक न्यायालय ने इसी आधार पर तलाक दिया है, तो ऐसी स्थिति में वह भरण-पोषण की हकदार नहीं रह जाती। अतः पत्नी की याचिका को खारिज करते हुए, पति की याचिका स्वीकार कर ली गई और भरण-पोषण की राशि संबंधी आदेश को निरस्त कर दिया गया।

Related to this topic: