Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

अंबिकापुर में कचरे के डब्बे में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में कचरे के डब्बे में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में कचरे के डब्बे में मिला नवजात का शव जांच में जुटी पुलिस

Newborn Body Found in Garbage in Ambikapur : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में नवजात का शव कचरे के डब्बे में मिला है। नवजात के शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, बौरीपारा स्थित सुभाष कान्वेंट स्कूल के पास एक किराए के मकान के कैंपस में कचरे के डब्बे में नवजात का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने सुबह नवजात के शव को देखा तो तुरंत डायल 112 और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह मामला अनचाहे गर्भ का हो सकता है। संभावना है कि किराए के मकान में ही प्रसव कराया गया और जन्म के तुरंत बाद नवजात को फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के मकानों में रहने वालों से पूछताछ कर रही है। 

स्थानीय लोगों का कहना है कि, देर रात कचरे के डब्बे में नवजात को फेंका गया होगा, क्योंकि बीते दिन तक कचरे के डिब्बे में ऐसा कुछ दिखाई नहीं दिया गया था। सुबह जब कचरा फेंकने के लिए गए तो वहां यह दिखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Related to this topic: