नए साल पर महाकाल मंदिर 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

नए साल पर महाकाल मंदिर 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

नए साल पर महाकाल मंदिर और महाकाल लोक पहली बार 5 लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से सजेगा, 31 दिसंबर तक काम पूरा होगा।

By : स्वदेश डेस्क
नए साल पर महाकाल मंदिर 5 लाख रुद्राक्ष व 11 हजार डमरू से सजेगा

उज्जैनः नए वर्ष के स्वागत में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक इस बार विशेष और अनोखे सजावट में नजर आएंगे। हर वर्ष की तरह पुष्प और विद्युत सज्जा के साथ-साथ इस बार पहली बार भगवान शंकर के प्रिय डमरू और रुद्राक्ष से भव्य सजावट की जा रही है। यह कार्य श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दिशा-निर्देशों, मर्यादा और सुरक्षा मानकों के अनुसार किया जा रहा है।

नई थीम के तहत वडोदरा स्थित डमरू फाउंडेशन की टीम मंदिर परिसर और महाकाल लोक को करीब पांच लाख रुद्राक्ष और 11 हजार डमरू से सजा रही है। रुद्राक्ष और डमरू से मंदिर के पिलर्स, नंदी द्वार, शिखर, मानसरोवर प्रवेश द्वार सहित पूरे परिसर को सजाया जा रहा है। इसके लिए वडोदरा से 108 सदस्यों की टीम उज्जैन पहुंची है और सजावट का कार्य शुरू हो चुका है, जिसे 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा।

भक्तों की भीड़ देख बदले प्रोटोकॉल

नए साल के पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर में सभी प्रकार के प्रोटोकॉल बंद कर दिए गए हैं। भस्म आरती का मार्ग बदला गया है और चलित भस्म आरती की शुरुआत की गई है, जिसका लाभ श्रद्धालु सुबह 5.15 बजे से ले सकेंगे।

इस बार भी भव्य संख्या में पहुंच रहे भक्त

महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य सजावट की जा रही है। लेकिन, इस बार विद्युत और फूलों के साथ डमरू और रुद्राक्ष की सजावट विशेष आकर्षण होगी। वहीं डमरू फाउंडेशन के सदस्य विभूल पटेल ने बताया कि फाउंडेशन का संकल्प देश के 12 ज्योतिर्लिंगों को इसी प्रकार सजाने का है। पिछले वर्ष केदारनाथ और इस वर्ष महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को सजाया जा रहा है, जिसे वे बाबा महाकाल को अपनी श्रद्धा का चढ़ावा मानते हैं।

संबंधित सामग्री

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

Maya Trivedi Passes Away: MP कांग्रेस की दिग्गज महिला नेता का निधन, सीएम मोहन ने दी घर जाकर श्रद्धांजलि 

मध्य प्रदेश कांग्रेस की लोकप्रिय नेता और उज्जैन नगर निगम पार्षद माया त्रिवेदी का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया है।

Oct 07, 2026
Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

Ujjain Bus Fire: उज्जैन में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे यात्री

मंगलवार दोपहर उज्जैन-इंदौर मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। उज्जैन से इंदौर की ओर जा रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लग गई।

Oct 06, 2026
Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर में नागपंचमी पर भगदड़!, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर परिसर में नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

Aug 17, 2026
MP School News: MP के इस जिले में रविवार को लगेगा स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

MP School News: MP के इस जिले में रविवार को लगेगा स्कूल, सोमवार को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में शिक्षा विभाग ने सावन माह के दौरान स्कूलों की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है।

Aug 02, 2026
उज्जैन बोरवेल हादसा: 75 फीट गहराई में फंसा मासूम, रिंग रेस्क्यू फेल, अब सुरंग से बचाने की कोशिश

उज्जैन बोरवेल हादसा: 75 फीट गहराई में फंसा मासूम, रिंग रेस्क्यू फेल, अब सुरंग से बचाने की कोशिश

उज्जैन में 3 साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी। रिंग रेस्क्यू नाकाम, अब सुरंग बनाकर बचाने की कोशिश, प्रशासन और NDRF की टीमें जुटीं।

Apr 10, 2026