बीजापुर नक्सलियों की कायराना हरकत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण को धारदार हथियार से गोदा

बीजापुर नक्सलियों की कायराना हरकत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण को धारदार हथियार से गोदा

नक्सलवाद से प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों का आतंक देखने को मिला है। मुखबिरी के शक में युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी।

By : स्वदेश डेस्क
बीजापुर नक्सलियों की कायराना हरकत, मुखबिरी के शक में ग्रामीण को धारदार हथियार से गोदा

बीजापुरः छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना हरकत सामने आई है। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र एर्रापल्ली गांव में एक ग्रामीण की हत्या कर सनसनी फैला दी। शुक्रवार की रात नक्सलियों ने ग्रामीण का धारदार हथियार से गोद डाला। इस वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। नक्सलियों ने मृतक पर पुलिस मुखबिरी का शक जताते‌ हुए हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, घटना की अब तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

नक्सल संगठन छोड़ चुका था मृतक

मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्रामीण की पहचान बुदरा के रूप में हुई है। बुदरा पूर्व में नक्सली संगठन से आत्मसमर्पण कर चुका था और इसके बाद वह अपने गांव एर्रापल्ली में ही रह रहा था। इसी बात को लेकर नक्सली उस पर लगातार संदेह कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी शक के चलते नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

घर से बाहर बुलाकर किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार देर रात नक्सलियों का दल गांव में पहुंचा। उन्होंने बुदरा को घर से बाहर बुलाया। इसके बाद धारदार हथियार से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए। सुबह जब ग्रामीण जागे तो उनको घटना की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं, हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सरेंडर किए नक्सलियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

फिलहाल वारदात के बारे में सुरक्षाबलों को जानकारी दी गई है। सुरक्षा बल और पामेड़ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जानकारी जुटाने में लगी है। हालांकि क्षेत्र बेहद संवेदनशील और दुर्गम होने के चलते पुलिस को पहुंचने में कठिनाई हो रही है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में सरेंडर किए नक्सलियों और ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दहशत में आए ग्रामीण

बता दें कि नक्सलियों के मुखबिरी के शक में ग्रामीणों की हत्या करने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इस शक के चलते पहले भी निर्दोष ग्रामीणों की हत्या कर दी गई है। इसके चलते लोग भय और दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इस घटना को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026
Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

Mahadev Betting App Case: भिलाई का जूस वाला का 5000 करोड़ के सट्टे का साम्राज्य; सौरभ चंद्राकर की कहानी

महादेव सट्टा एप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। सीबीआई उसे आज रायपुर लाकर स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी। जानिए जूस दुकान से 5000 करोड़ तक साम्राज्य बनाने की कहानी।

Nov 03, 2026
Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

Saurabh Chandrakar Hideout: फर्जी पासपोर्ट पर छिपा था महादेव ऐप का किंगपिंग; इन देश के नाम से बना था डॉक्यूमेंट

महादेव ऐप के सौरभ चंद्राकर के पास से इंडोनेशिया में बना फ्रजी पासपोर्ट मिला है। इसी पासपोर्ट की वजह से जुलाई में वह ओमान में हिरासत में लिया गया था। सीबीआई जांच में और खुलासे होना बाकी है।

Nov 02, 2026
Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

Chhattisgarh Foundation Story: &quotमैं छत्तीसगढ़ हूँ...&quot, सदियों के राजवंश और 1 नवंबर 2000 की नई पहचान की कहानी

1 नवंबर 2000 को बना छत्तीसगढ़ सिर्फ धान का कटोरा नहीं है। दक्षिण कोसल से राज्य बनने तक राजवंशों,संघर्ष, मंदिरों और खनिज संपदा की पूरी कहानी पढ़िए।<br/>

Nov 01, 2026