Breaking News
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानो पर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, ड्राइवर सहित दो जवान घायल

नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानो पर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, ड्राइवर सहित दो जवान घायल

नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे जवानो पर नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट ड्राइवर सहित दो जवान घायल

Bijapur IED Blast : छत्तीसगढ़। बीजापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग बीजापुर से भोपालपटनम के बीच नक्सलियों ने एक बड़ी हमले की कोशिश की। नक्सलियों ने आईईडी विस्फोटक का इस्तेमाल कर एसटीएफ के वाहन को निशाना बनाने की कोशिश की।

इस विस्फोट के दौरान शॉक वेव्स के प्रभाव से वाहन चालक और दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है।

सूत्रों के अनुसार, जवानों का दल नक्सल ऑपरेशन से भोपालपटनम से बीजापुर की ओर लौट रहा था। शाम के लगभग 6 बजे, राष्ट्रीय राजमार्ग के दमपाया और गोरला नाला के बीच नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया, जिससे वाहन के चालक रितेश भास्कर (23) और अन्य दो जवान घायल हो गए।

घायल जवानों और वाहन चालक को प्राथमिक उपचार मद्देड़ स्वास्थ्य केंद्र में दिया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है और उन्हें जल्द ही बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

Related to this topic: