Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

बासागुड़ा से 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, नक्सली जोगा कई गंभीर वारदातों में था शामिल

बासागुड़ा से 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, नक्सली जोगा कई गंभीर वारदातों में था शामिल

बासागुड़ा से 5 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार नक्सली जोगा कई गंभीर वारदातों में था शामिल

5 lakh Rs Reward Hardcore Naxalite Joga Arrested : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बासागुड़ा थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकांत गौवर्ना ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली जोगा से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया है।

एएसपी गौवर्ना के अनुसार, जोगा एक शातिर नक्सली है, जो लंबे समय से माओवादी गतिविधियों में सक्रिय रहा है और कई गंभीर वारदातों में शामिल रहा है। यह नक्सली मुख्य रूप से बासागुड़ा और उसूर थाना क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां संचालित करता था।

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सफलता

यह कार्रवाई 6 अप्रैल 2025 को एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुई, जब सुरक्षा बल के जवान बासागुड़ा क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हार्डकोर माओवादी जोगा, जो प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्लाटून नंबर 9 का पार्टी कमेटी सदस्य है, इलाके में मौजूद है। जवानों ने रणनीति बनाकर जोगा को बासागुड़ा के घने जंगलों से गिरफ्तार कर लिया। 36 वर्षीय जोगा पोलमपल्ली गांव के ओड़सापारा का निवासी है और कई दशकों से नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था।

शामिल वारदातों का खुलासा

पुलिस के अनुसार, जोगा कई संगठित और हिंसक घटनाओं में शामिल रहा है, जिनमें शामिल हैं:

  • 29 अक्टूबर 2024: थाना बासागुड़ा क्षेत्र के पुतकेल गांव में ग्रामीण दिनेश पुजारी की हत्या, जिसे पुलिस का मुखबिर बताकर नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा।
  • 2 जून 2024: पुतकेल कैम्प पर देशी बारह बोर ग्रेनेड लॉन्चर (BGL) और स्वचालित हथियारों से हमला।
  • 31 नवंबर 2022: थाना उसूर क्षेत्र के नेल्लाकांकेर नाला के पास पुलिस पार्टी पर फायरिंग की घटना।
  • 5 मार्च 2025: गुंजेपर्ती कैम्प के पास सुरक्षा बलों पर हमले की योजना के तहत आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) प्लांट करने का प्रयास। पुलिस ने बताया कि, जोगा न केवल एक सक्रिय नक्सली था, बल्कि संगठन की रणनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

बरामद घातक सामग्री

गिरफ्तारी के दौरान जोगा के कब्जे से पुलिस ने कई खतरनाक सामग्रियां बरामद कीं, जिनमें विस्फोटक टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, डेटोनेटर, इलेक्ट्रिक वायर, माओवादी साहित्य, और एक लोहे का चाकूनुमा हथियार शामिल हैं। इन सामग्रियों की बरामदगी से यह स्पष्ट होता है कि जोगा हिंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पूरी तरह तैयार था। पुलिस ने इन सामग्रियों को सुरक्षित रखकर आगे की जांच शुरू कर दी है।


Related to this topic: