Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

कांग्रेस PAC बैठक में नकुलनाथ गैरमौजूद, कांग्रेस बोली - कमलनाथ आए हैं यही बहुत...

कांग्रेस PAC बैठक में नकुलनाथ गैरमौजूद, कांग्रेस बोली - कमलनाथ आए हैं यही बहुत...

कांग्रेस pac बैठक में नकुलनाथ गैरमौजूद कांग्रेस बोली - कमलनाथ आए हैं यही बहुत

मध्यप्रदेश। कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) की बैठक में नकुलनाथ गैरमौजूद रहे। उनके नाम की कुर्सी बैठक के दौरान खाली रही। राहुल गांधी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे और कमलनाथ भी इस बैठक का हिस्सा थे। नकुलनाथ की गैरमौजूदगी पर जब कांग्रेस से सवाल किए गए तो जवाब मिला - कमलनाथ आए हैं यही बहुत है।

भोपाल के इंदिरा भवन में कांग्रेस पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विधायक आरिफ मसूद के बगल में रखी कुर्सी खाली दिखाई दे रही है। इस कुर्सी पर नकुलनाथ का नाम लिखा हुआ है। नकुलनाथ की गैरमौजूदगी ने कई राजनीतिक सवाल खड़े किए हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान जब कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक यह बता रहे थे कि, राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा है कि, निजी हित पार्टी हित से बढ़कर नहीं होंगे। तभी उनसे नकुलनाथ की गैरमौजूदगी पर सवाल किया गया। उन्होंने मीडिया के सवालों पर दो टूक जवाब देते हुए कहा कि, 'कमलनाथ आए हैं यह बहुत है।'

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल के 'इंदिरा भवन' में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नकुलनाथ इतनी महत्वपूर्ण बैठक से गैरमौजूद क्यों रहे इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। 

Related to this topic: