Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

आतंकी घटना के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल ने आतंकवाद का पुतला फूंका...

आतंकी घटना के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल ने आतंकवाद का पुतला फूंका...

Lucknow News: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर व्यापारियों ने खून का बदला खून से लेंगे, पीओके वापस लेके रहेंगे के नारे लगाए।

आतंकी घटना के विरोध में आदर्श व्यापार मंडल ने आतंकवाद का पुतला फूंका

Lucknow News: पहलगाम में पर्यटकों की हत्या से राजधानी सहित पूरे देश की जनता एवं व्यापारियों में उबाल देखने को मिल रहा है। राजधानी के व्यापारियों ने आतंकी घटना के विरोध में बुधवार शाम को हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क पर आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जबरदस्त तरीके से आक्रोश प्रदर्शन किया एवं आतंकवाद का पुतला फूंका।

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा आतंकवादियों का बुरा समय आ गया है अब का भारत बहुत सशक्त भारत है। ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा। अब पीओ के को भी भारत में वापस मिलाने का समय आ गया है। पीओके भारत का अभिन्न अंग है। भारत इस दिशा में आगे बढ़ेगा। राजधानी के व्यापारियों ने आतंकी घटना में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए, भारत माता की जय के नारे लगाए, खून का बदला खून से लेंगे, पीओके वापस ले के रहेंगे, के नारे लगाए।

आक्रोश प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, शेखर कुमार, नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, ट्रांस गोमती प्रभारी मनीष पाण्डेय, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, नगर उपाध्यक्ष अमिताभ श्रीवास्तव, डॉ.साकेत चतुर्वेदी, महामंत्री राजीव शुक्ला, महामंत्री मोहित कपूर, क्षितिज अवस्थी अवधेश गुप्ता, सुमित सिंह, अंशु श्रीवास्तव, आशिष गुप्ता, केके शर्मा, मोहम्मद रिजवान, राधेश्याम शर्मा, अजय प्रताप सिंह बबुआ सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

Related to this topic: