Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > छत्तीसगढ़

हसदेव नदी में तैरती मिली युवक की लाश, 6 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

हसदेव नदी में तैरती मिली युवक की लाश, 6 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

हसदेव नदी में तैरती मिली युवक की लाश 6 दिनों से पुलिस कर रही थी तलाश

Dead Body of Youth Found in Hasdeo River : कोरबा, छत्तीसगढ़। कोरबा जिले की हसदेव नदी में छह दिनों से लापता युवक की तैरते हुए लाश मिली है। मृतक की पहचान दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार निवासी दीपक राठौर के रूप में हुई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दीपक राठौर बीते 25 मार्च की सुबह घर से रोज की तरह काम करने के लिए निकला हुआ था, लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थनीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इसके बाद परिजनों ने अपने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से उसके बारे में पूछताछ की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। बता दें कि, दीपक राठौर फेरी लगाकर और गांव-गांव या फिर बाजार में जाकर गैस चूल्हा रिपेयरिंग का काम और खरीदी बिक्री का व्यवसाय करता था।

बता दें कि, कुछ दिन पहले कोरबा जिले के सरहदी क्षेत्र एवं मोरगा चौकी के अंतर्गत अंबिकापुर-चोटिया एनएच-130 मार्ग पर केंद्ई के पास स्थित हसदेव नदी पुराने पुल पर लावारिस हालत में एक बाइक मिली। यह बाइक लापता दीपक राठौर के होने की पुष्टि हुई। 

बीते 29 मार्च को शाम करीब 6 बजे ग्राम नवापारा निवासी इरफान खान और उसका साथी पंच समारु लाल नदी की ओर घूमने गये थे। इस दौरान उन्हें पुल के ऊपर नीले रंग की एक बाइक प्लैटिना क्रमांक सी जी 12 बी एम 7539 नजर आई।

बाइक में गैस चूल्हा बनाने के औजार एवं अन्य सामान बंधा हुआ था। सड़क पर पानी का बाटल और एक जोड़ी जूता, मोजा पास में पड़ा देखा गया। आस पास किसी का अता-पता नहीं था। इसकी जानकारी मोरगा चौकी पुलिस को सूचना दी गई।

इस बीच चोटिया टोल प्लाजा के सीसीटीवी को देखने पर उक्त बाइक में वह व्यक्ति 26 मार्च को दोपहर 3:12 बजे अंबिकापुर की ओर अपने मोटरसाइकिल से जाते हुए दिखा है। इसके बाद उसका कुछ पता नही चल सका।

मंगलवार की सुबह ग्रामीण जब नदी की तरफ गए। इस दौरान लाश पर नजर पड़ी और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे जांच शुरू की गई और उनके परिजनों को बुलाया गया। जहां उन्होंने पहचान की। दीपक ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया है।

यह परिजनों के भी समझ से परे है। उसके तीन बच्चे और एक पत्नी है। मूलत अप का रहने वाला था। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है।

 

Related to this topic: