Breaking News
  • अमेरिकी कर्मचारियों को सुरक्षा कारणों से ओमान छोड़ने का आदेश
  • मिडिल ईस्ट तनाव के कारण अप्रैल में बहरीन और सऊदी F1 रेस नहीं होंगी
  • कोलकाता झड़प के बाद BJP ने शशि पांजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई
  • एअर इंडिया एक्सप्रेस ने UAE के लिए सभी उड़ानें रद्द कीं
  • बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी, उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर
  • मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक्टिव होने से आंधी और बारिश का असर
  • चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस: बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में चुनाव का ऐलान

होम > प्रदेश > उत्तर प्रदेश

बाराबंकी में शोएब की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

मुख्तार अंसारी के शूटर पर 10 राउंड फायर कर हत्या, बाराबंकी में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के असैनी मोड़ पर शोएब उर्फ बॉबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 10 राउंड गोलियां फायर की। पुरानी रंजिश के एंगल पर जांच जारी।


मुख्तार अंसारी के शूटर पर 10 राउंड फायर कर हत्या बाराबंकी में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत

mukhtar Ansari's Shooter Shot Deat |

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर देवा रोड स्थित असैनी मोड़ पर गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज से दहशत फैल गई। यह फायरिंग पूर्व ब्लॉक प्रमुख और मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जाने वाले मोहम्मद शोएब किदवई उर्फ बॉबी पर की गई। अज्ञात बदमाशों ने शोएब को दिनदहाड़े गोली मारकर सरेआम हत्या कर दी। वारदात के समय मृतक लखनऊ से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने घेरकर करीब 10 गोलियां मारीं।

असैनी मोड़ पर घेरकर बरसाईं गोलियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शोएब अपनी बलेनो कार से घर की ओर जा रहा था। पहले से घात लगाए हमलावरों ने कार को रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही पलों में हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से कारतूस के खाली खोखे भी बरामद हुए हैं।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल शोएब को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच की बात कह रही है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

आपराधिक पृष्ठभूमि और पुरानी रंजिश का एंगल

शोएब उर्फ बॉबी को मुख्तार अंसारी का शूटर माना जाता रहा है। वह लखनऊ जेलर हत्याकांड में आरोपी था। बाद में उसने मुख्तार गैंग से दूरी बनाकर वकालत शुरू कर दी थी। इसी वजह से इस हत्या को पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। दिनदहाड़े हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई इस हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related to this topic: