Breaking News
  • सम्राट चौधरी बनेंगे CM, बिहार में BJP के पहले मुख्यमंत्री का ऐलान, नीतीश की जगह लेंगे
  • मुरैना में वनरक्षक को कुचलने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार, नमकीन-मिठाई बनाते पकड़ा गया
  • बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
  • महाराष्ट्र के ठाणे में सड़क हादसा, 11 की मौत: मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर
  • I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार, ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई
  • MP और छत्तीसगढ़ में तापमान 40°C के पार, 15 अप्रैल से हीट-वेव का अलर्ट

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

आरक्षक पीईटी परीक्षा में तीन दिन अवकाश

MP पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट में बड़ा अपडेट: 2,3 और 8 मार्च को अवकाश, जानें वजह

एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती की पीईटी और पीएमटी 23 फरवरी से 13 मार्च तक होगी। 2, 3 और 8 मार्च को अवकाश रहेगा, अन्य तिथियों पर परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार होगी।


mp पुलिस कॉन्स्टेबल फिजिकल टेस्ट में बड़ा अपडेट 23 और 8 मार्च को अवकाश जानें वजह

MP Police Physical Exam |

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित आरक्षक (जीडी) भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। फिजिकल टेस्ट के दौरान तीन दिन अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के अनुसार, 23 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक होने वाली फिजिकल परीक्षा में 2 मार्च, 3 मार्च और 8 मार्च को परीक्षा नहीं होगी। बाकी निर्धारित तिथियों पर प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।

बता दें कि पीईबी ने एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों के लिए 30 अक्टूबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच में परीक्षा आयोजित करवाई थी। वहीं, इसका परिणाम बीते 25 जनवरी 2026 को घोषित किया जा चुका है। अब जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास हो गए हैं, उनको फिजिकल टेस्ट देना होगा। इसमें 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया तय किए गए केंद्रों पर होगी ।

सुबह से शुरू होगी फिजिकल एग्जाम

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए फिजिकल परीक्षा रोजाना सुबह 6 बजे से शुरू की जाएगी। फिजिकल टेस्ट के लिए प्रदेश में 10 केंद्र में आयोजित कराई जा रही है। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, रतलाम और मुरैना में आयोजित होगा। 

परीक्षा तारीखों में नहीं होगा बदलाव

उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर तय तारीख और स्थान पर पहुंचना होगा। मंडल का दावा है कि परीक्षा की तारीखों और केंद्रों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। परीक्षण के दौरान आधार ई-केवाईसी सत्यापन भी किया जाएगा।

उम्मीदवारों को आधार कार्ड व सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।