Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल में सुबह से तेज बारिश, तीस से अधिक जिलों में अलर्ट

भोपाल में सुबह से तेज बारिश, तीस से अधिक जिलों में अलर्ट

भोपाल में सुबह से तेज बारिश तीस से अधिक जिलों में अलर्ट

MP Weather Today Heavy Rain Alert : मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। सोमवार को भी मौसम इसी तरह था। मध्यप्रदेश में मानसून का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव है जिसके चलते 30 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 जिलों में जहां अति बारिश का अलर्ट है वहीं 20 जिलों में बारिश की चेतावनी है। 

अगले 24 घंटों में भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश (115.6 से 204.4 मिमी) होने की संभावना है। जबकि अगले 3 घंटों में आगर-मालवा, भोपाल, देवास, गुना, हरदा, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

भारी बारिश के बाद भोपाल में कई सड़क पर जलभराव की स्थिति देखी गई। जलभराव के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुरा, एमपी नगर और शहर के कई अन्य व्यस्तम इलाकों की सड़कें लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जलमग्न हो गई।

देखिये मंगलवार सुबह ली गई राजधानी भोपाल की तस्वीरें :

 

 

इन जिलों में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट :

जहां मंदसौर, नीमच में बारिश का रेड अलर्ट है वहीं विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायसेन, सिहोर, सिहोर, नर्मदापुरम, खरगौन, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, श्योपुरकलां, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

भोपाल, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, छतरपुर, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भी बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।

Related to this topic: