Breaking News
  • गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, मुंद्रा पोर्ट और स्कूलों पर भी अलर्ट
  • भोपाल: जेके मेडिकल यूनिवर्सिटी, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, जेके हॉस्पिटल एवं एलएन मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
  • इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 8 की मौत: 4 लोग गंभीर, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला
  • MP में महिला बंदियों को जल्द मिलेगी खुली जेल, प्रदेश की जेल व्यवस्था में बदलाव
  • 'धुरंधर 2' को मिला A सर्टिफिकेट, 3 घंटे 50 मिनट की होगी आदित्य धर की फिल्म
  • कुलदीप यादव का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन, सीएम योगी समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचीं
  • UP: फर्रुखाबाद में सपा के पूर्व MLA विजय सिंह के घर धमाका, 6 लोग घायल

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

MP Weather Alert Rain Thunderstorm Update

MP Weather: गर्मी से राहत या नई मुसीबत? 4 दिन तक बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम बदला रहेगा। कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक का अलर्ट जारी, गर्मी से राहत के संकेत।


mp weather गर्मी से राहत या नई मुसीबत 4 दिन तक बदलेगा मौसम कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

MP Weather Updates |

भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च की तपिश के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। बुधवार से एक मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो आने वाले 4 दिनों तक लोगों को कभी राहत देगा तो कभी परेशानी भी बढ़ा सकता है। कहीं तेज हवा चलेगी, कहीं हल्की से मध्यम बारिश, तो कहीं सिर्फ बादलों की आवाजाही जारी है। कुल मिलाकर मौसम का मिजाज स्थिर नहीं रहने वाला।

बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, ग्वालियर समेत करीब 13 जिलों में बुधवार को खास अलर्ट जारी किया गया है। यहां आंधी के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी इससे अछूते नहीं रहेंगे। 19 से 21 मार्च के बीच इन इलाकों में भी बादल छाने और बारिश होने के आसार हैं।

क्या है वजह?

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) इसका मुख्य कारण है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहे हैं, जो इस सिस्टम को और मजबूत कर रहे हैं। यही वजह है कि मौसम अचानक बदल रहा है, और अगले कुछ दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है।

तापमान में गिरावट, लेकिन पूरी राहत नहीं

मंगलवार को कुछ जिलों में बादल छाए रहने से तापमान में हल्की गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन गर्मी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। खरगोन में सबसे ज्यादा 38.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ, जबकि खजुराहो, नरसिंहपुर और रायसेन में भी पारा 37 से 38 डिग्री के बीच रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बनी रही, हालांकि हल्की राहत महसूस हुई।

फरवरी के बाद मार्च में पहली बार मजबूत सिस्टम

इस साल फरवरी में मौसम ने कई बार पलटी मारी थी। ओले, बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की फसलों को नुकसान भी पहुंचाया था। मार्च के पहले पखवाड़े में जहां तेज गर्मी रही, वहीं अब पहली बार इतना स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा, यानी कहीं भी मौसम अचानक बदल सकता है।

22 मार्च के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी

हालांकि ये राहत ज्यादा दिनों तक नहीं टिकेगी। मौसम वैज्ञानिकों का साफ कहना है कि 22 मार्च के बाद एक बार फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा। मार्च के आखिरी हफ्ते में कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। दिन में तेज गर्मी और रात में हल्की ठंडक, यही पैटर्न देखने को मिलेगा।

अप्रैल-मई में लू का खतरा

आने वाले महीनों को लेकर भी चेतावनी दी गई है। अप्रैल और मई में इस बार 15 से 20 दिन तक लू चलने की संभावना जताई गई है। नर्मदापुरम जैसे इलाकों में तो मार्च में ही लू का असर दिख चुका है, जिससे साफ है कि इस बार गर्मी जल्दी और तेज पड़ेगी।

Related to this topic: