Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

15 से अधिक जिलों में लू की संभावना, भोपाल समेत कई शहरों में लोग गर्मी से परेशान

15 से अधिक जिलों में लू की संभावना, भोपाल समेत कई शहरों में लोग गर्मी से परेशान

15 से अधिक जिलों में लू की संभावना भोपाल समेत कई शहरों में लोग गर्मी से परेशान

MP Weather : भोपाल, मध्यप्रदेश। पिछले 24 घंटो के दौरान मध्यप्रदेश के इंदौर, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं - कहीं वर्षा दर्ज की गई। शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। मौसम विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के 15 से अधिक जिलों में लू की संभावना है। बीते दिन खजुराहो (छतरपुर), नौगांव (छतरपुर), सागर, टीकमगढ़, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम में लू का प्रभाव रहा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 45.8 °C खजुराहो (छतरपुर) में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0 °C खरगौन में दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में भी तापमान सामान्य से अधिक रहा। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहने की संभवना जताई गई है।

यहां लू की चेतावनी : नर्मदापुरम्, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े (मिमी में)

बालाघाट 6.8

सांवेर 2.0

बड़वाह 2.0

बिरसा 1.6

लांजी 0.2

झोंकेदार हवा / आंधी (किमी / घंटा)

मुरैना-48

सीहोर/ग्वालियर-46

अशोकनगर-44

गुना-43

बड़वानी/सागर/भोपाल/इंदौर-41

उज्जैन-39

आगर/हरदा/शिवपुरी-37

मंडला-35

बैतूल/नरसिंहपुर-31

नीमच/राजगढ़/जबलपुर-30

होशंगाबाद-26