MP Rain Alert: 21 Districts, Maize Soaked

Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

मानसून लौटने के बाद भी प्रदेश का मौसम करवट ले रहा है। बड़वानी की मंडी में उपज गीली हुई, 21 जिलों में अलर्ट है और तीन दिन बाद ही राहत मिलने के आसार हैं।

By : संजय चतुर्वेदी
Rain In MP: मानसून विदा होने के बाद भी बारिश जारी, सेंधवा में 3500 क्विंटल मक्का भीगी, 21 जिलों में Alert

madhya pradesh Weather Rain Alert

भोपाल। मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की विदाई को दो हफ्ते से ज्यादा हो चुके हैं लेकिन अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। शनिवार को बड़वानी जिले भारी  बारिश ने किसानों के लिए मुसीबत लेकर आई। जिले के सेंधवा में बलवाड़ी की मंडी में रखी करीब 3,500 क्विंटल मक्का आधे घंटे की बारिश में भीग गई। इतना ही नहीं सीहोर और पीथमपुर में भी पानी गिरा। वहीं, मौसम केंद्र भोपाल ने 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सेंधवा की मंडी में भीगी मक्का

दरअसल, सेंधवा के बलवाड़ी में सिर्फ आधे घंटे हुई बारिश का असर मंडी परिसर में दिखा। वहां खुले में रखी करीब 3,500 क्विंटल मक्का गीली हो गई। सीहोर जिले के कई गांवों और पीथमपुर के कुछ इलाकों में भी बौछारें पड़ीं।

21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार अगले 24 घंटे में 21 जिलों में बारिश का अनुमान है। इस दौरान आंधी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इसी वजह से अगले तीन दिन ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, सागर, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा। 18 और 19 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली, सिवनी और बालाघाट में बारिश की संभावना है। 20 अक्टूबर से यह प्रणाली कमजोर पड़ने लगेगी और उसके बाद तेज बारिश के आसार नहीं हैं।

गुरुवार को श्योपुर, भिंड, मुरैना, नीमच और मंदसौर में पानी गिरा था। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। दूसरी तरफ कई जिलों में न्यूनतम तापमान गिरा। अमरकंटक में 16.6 डिग्री, छिंदवाड़ा में 17.4 डिग्री, इंदौर में 17.6 डिग्री, कटनी के करौंदी में 18 डिग्री और बैतूल में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

मानसून लौटा फिर भी क्यों हो रही बारिश

मध्य प्रदेश से मानसून 3 अक्टूबर को लौट गया था। मौसम प्रणाली सक्रिय होने से बारिश फिर शुरू हो गई है, और पिछले एक सप्ताह से पूर्वी जिलों में आंधी-बारिश का असर दिख रहा है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक का कहना है कि पिछले 10 साल के आंकड़े बताते हैं कि अक्टूबर में बारिश, गर्मी और ठंड, तीनों का असर रहता है। इस बार भी यही हो रहा है। महीने की शुरुआत में धूप निकली थी, अब रातें ठंडी हैं और कई जिलों में बारिश भी हो रही है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून प्रदेश में करीब 100 दिन सक्रिय रहा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026