मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने भोपाल समेत कई जिलों में बिजली चमकने, आंधी और मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में मंगलवार देर रात एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने देर रात जारी बुलेटिन में भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली चमकने के साथ मध्यम आंधी और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। कुछ इलाकों में आधी रात के दौरान तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल/बैरागढ़, राजगढ़, आगर, उज्जैन/महाकालेश्वर, रतलाम/धोलावाड़, मंदसौर/गांधी सागर अभयारण्य, नीमच, शाजापुर, सीहोर, सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में बिजली चमकने के साथ मध्यम आंधी तथा मध्यम से भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
आधी रात इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने खंडवा/ओंकारेश्वर, विदिशा/उदयगिरि, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया/रतनगढ़, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में मध्य रात्रि के दौरान तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा बड़वानी/बावनगजा, खरगोन/महेश्वर, सतना/चित्रकूट, मैहर, शहडोल/बाणसागर बांध, उमरिया/बांधवगढ़, बालाघाट, बुरहानपुर और रायसेन/भीमबेटका/सांची में भी तेज बारिश होने का अनुमान है।
कई जिलों में हल्की बारिश और आंधी भी
देवास, इंदौर/एपी, धार/मांडू, झाबुआ, अलीराजपुर और हरदा में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश और हल्की आंधी चलने की संभावना है। यानी मंगलवार की रात से बुधवार की शुरुआत तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रूप में देखने को मिल सकता है। कहीं मध्यम से भारी बारिश होगी तो कहीं तेज बारिश और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ आंधी का असर रहेगा।
भोपाल समेत इन इलाकों में खास नजर
भोपाल और आसपास के क्षेत्रों के लिए मौसम विभाग ने बिजली चमकने के साथ मध्यम आंधी और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं राजगढ़, आगर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शाजापुर और सीहोर भी अलर्ट वाले क्षेत्रों में शामिल हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सीधी, सिंगरौली, रीवा और मऊगंज में भी रात के दौरान बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है।
रात में सफर करने वालों को सतर्क रहने की जरूरत
तेज बारिश और आंधी के दौरान सड़क पर दृश्यता कम हो सकती है। बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों पर रहने से बचने की सलाह दी जाती है। निचले इलाकों में बारिश ज्यादा होने पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। फिलहाल मौसम विभाग के देर रात के बुलेटिन के मुताबिक मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में रात के दौरान बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है।