Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

भोपाल - छिंदवाड़ा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

भोपाल - छिंदवाड़ा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, गर्मी से मिली राहत

भोपाल - छिंदवाड़ा में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश गर्मी से मिली राहत

MP Weather : मध्यप्रदेश। नौतपा से पहले राजधानी भोपाल में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। तीखी धूप के बाद भोपाल में काले बादल छा गए हैं और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार भोपाल के अलावा छिंदवाड़ा और मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश हो रही है। शाजापुर, उमरिया और सीहोर में आंधी के साथ - साथ ओले भी गिरे हैं।

मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, इंदौर, उज्जैन, धार और शाजापुर समेत सीहोर में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया था। IMD के अनुमान के मुताबिक यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसके अलावा भोपाल, सागर, दमोह, उमरिया, कटनी, सीधी, सिवनी, शहडोल, जबलपुर और रायसेन, टीकमगढ़ में तेज बारिश का अनुमान है।

भोपाल में दोपहर को गर्मी के बाद अचानक छाए बादल :

राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह से तेज गर्मी थी। दोपहर तक अचानक मौसम बदल गया। दोपहर 3 बजे के करीब अचानक बादल छा गए कुछ ही देर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

तूफानी बारिश में छप्पर के साथ बच्चे भी उड़े :

सागर के बंडा का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तेज बारिश के चलते एक जुग्गी का छप्पर उड़ गया और इस छप्पर के साथ बच्चे भी उड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

Related to this topic: