Breaking News
  • ICC T20 वर्ल्डकप में सबसे बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 दिन में 74 प्रतिशत अधिक हुई बरसात

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 8 दिन में 74 प्रतिशत अधिक हुई बरसात

मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट 8 दिन में 74 प्रतिशत अधिक हुई बरसात

MP Weather : भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश में जमकर बरस रहा है। कई जिलों में भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बीते 8 दिनों में सामान्य से 74 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है। 1 से 8 जुलाई के बीच सर्वाधिक 83 प्रतिशत अधिक बारिश पूर्वी मध्यप्रदेश में और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 65 प्रतिशत दर्ज की गई है। पड़ोसी जिले के मुकाबले भोपाल में सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बरसात हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में यहां 284.6 मिमी पानी गिर चुका है। यह आंकड़ा सामान्य वर्षा 204.7 से 39 प्रतिशत अधिक है। विदिशा में 24 प्रतिशत सामान्य से अधिक हुई बारिश के मुकाबले राजधानी क्षेत्र में हुई वर्षा के यह आंकड़े ठीक कहे जा सकते है। बावजूद इसके रायसेन, राजगढ़, सिहोर और नर्मदापुरम जिलों हुई बारिश से कम है। संभागीय जिले राजगढ़ में सबसे अधिक वर्षा 111 प्रतिशत रही है। यहां औसत बारिश 171.3 मिमी है। जबकि 362.1 मिमी पानी गिर चुका है।

राजधानी भोपाल में सुबह से छाए बादल :

राजधानी भोपाल में गुरुवार सुबह बारिश नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार को शाम के समय अचानक बारिश हो गई थी। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश के बाद गरज और चमक के साथ रूक-रूककर बारिश का यह दौर रात पर चलता रहा। मौसम विभाग ने राजधानी में 10 और 11 जुलाई को भारी बरसात अनुमान जताया है। जुलाई के 9 दिनों में यहां 285.6 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। आने वाले दिनों में आंकड़ा और बढ़ेगा।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी -

बालाघाट, सतना, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, पांढुर्णा, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर।

Related to this topic: