Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

विदिशा में छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर हत्या, CCTV में कैद घटना

विदिशा में छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर हत्या, CCTV में कैद घटना

विदिशा में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV में कैद वारदात, पुलिस जांच में जुटी ।

विदिशा में छेड़छाड़ का विरोध किया तो चाकुओं से गोदकर हत्या cctv में कैद घटना

मध्यप्रदेश के विदिशा जिले से सामने आई यह घटना समाज और सुरक्षा व्यवस्था दोनों को आईना दिखाती है । इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में शनिवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. कारण बताया जा रहा है कि उसने एक युवती से हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था ।

घर से बुलाकर किया हमला

मृतक की पहचान नंदू उर्फ शुभम चौबे के रूप में हुई है । वह एयर कंडीशनर सुधारने का काम करता था. पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले शुभम ने करैया खेड़ा रोड निवासी चुन्नी और उसके साथियों को एक युवती से अभद्र व्यवहार करने से रोका था, उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा । शनिवार शाम करीब 8 बजे चुन्नी अपने कई साथियों के साथ बाइक से कॉलोनी में पहुंचा. शुभम को घर से बाहर बुलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. जिसके बाद चाकू से हमला किया गया ।

CCTV में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना

यह पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. फुटेज में आरोपी शुभम के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के समय आसपास लोग मौजूद थे लेकिन किसी के आगे न आने की बात भी सामने आई है । हमले के बाद शुभम को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह शांत स्वभाव का और मिलनसार युवक था । 

पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है  हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं ।

Related to this topic: