Breaking News
  • उत्तर प्रदेश में 20 हजार पदों पर आउटसोर्स भर्तियां होंगी, 426 करोड़ बजट बढ़ा
  • कुबेरेश्वर में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव- रुद्राक्ष नहीं बंटेंगे, पहली बार 2.5 किमी का पैदल कॉरिडोर
  • विदिशा में 30 फीट गहरे तालाब में गिरी कार, 3 बारातियों की मौत 7 घायल
  • राजस्थान- शादी समारोह में एसिड पीने से 4 की मौत, मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल
  • प्रधानमंत्री ऑफिस आज सेवा तीर्थ में शिफ्ट होगा, साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट मीटिंग
  • टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी जीत:, 47वीं बार 200+ स्कोर बनाया
  • बांग्लादेश चुनाव में BNP की जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को बधाई दी
  • दिल्ली के कई स्कूलों को बम की धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश

मानसून सत्र में विधायक सरकार से पूछेंगे 3377 सवाल

मानसून सत्र में विधायक सरकार से पूछेंगे 3377 सवाल

मानसून सत्र में विधायक सरकार से पूछेंगे 3377 सवाल

MP Vidhan Sabha : भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के लिए पक्ष-विपक्ष के विधायकों की ओर से कुल 3377 प्रश्न सरकार से पूछे गए हैं। इनमें 1718 तारांकित एवं 1659 प्रश्न अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। कई विधायक ऐसे भी हैं, जिन्होंने सत्र के लिए निर्धारित अधिकतम सभी 40 प्रश्न लगाए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस सत्र में एक भी सवाल नहीं लगाया है। विपक्ष के कुछ विधायकों के पास प्रश्नों की इतनी लम्बी सूची थी कि उन्हें सूची से 40 प्रश्नों की छटनी करनी पड़ी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के किसी भी सत्र की घोषणा के बाद विधानसभा से ही विधानसभा सचिवालय विधायकों को सूचना भेजकर ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रश्न आमंत्रित करता है। विधानसभा के किसी भी सदस्य द्वारा किस विभाग से संबंधित प्रश्न किन-किन तिथियों में लगाया जा सकेगा। विधानसभा के माध्यम से उस प्रश्न के उत्तर किस दिन प्राप्त हो सकेगा। सभी

तिथियां पूर्व निर्धारित होती हैं। इसी क्रम में आगामी मानसून सत्र के लिए भी विभागवार तिथियों तय की गईं थी। विगत 11 जुलाई तक प्रश्न लगाने की अंतिम तिथि थी। हर दिन के लिए प्रत्येक विधायक को अधिकतम चार प्रश्न लगाने थे, जिसमें दो तारांकित और दो अतारांकित शामिल थे।

विधायक जिन्होंने लगाए सबसे ज्यादा प्रश्न

विधानसभा के 10 दिवसीय मानसून सत्र के दौरान हर दिन के हिसाब से सभी 4 प्रश्न (दो तारांकित-दो अतारांकित) लगाने वाले विधायकों में भाजपा, कांग्रेस और भाआपा विधायक भी शामिल हैं। जिन्होंने सभी 40 प्रश्न पूछे हैं, उनमें कांग्रेस के जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, उप नेता प्रतिपक्ष अटेर विधायक हेमंत सत्यदेव कटारे, राघौगढ़ विधायक जयवर्दधन सिंह, भोपाल-उत्तर विधायक आतिफ अकील, भारतीय आदिवासी पार्टी के सैलाना से विधायक कमलेश्वर डोडियार और भाजपा के जाबरा से विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय और नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार शामिल हैं।

सत्र के दौरान जिन्होंने नहीं लगाया एक भी प्रश्न

कई ऐसे भी विधायक हैं, जिन्होंने इस बार मानसून सत्र के दौरान एक भी प्रश्न नहीं लगाया है। इनमें कांग्रेस के एक मात्र बड़वाह विधायक सचिन बिड़ला (भाजपा समर्थित) शामिल हैं। शेष सभी भाजपा विधायक हैं। भाजपा विधायकों में जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, महू विधायक ऊषा ठाकुर, इंदौर-2 से विधायक रमेश मेंदोला, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, ग्यारसपुर विधायक हरीसिंह रघुवंशी, बरघाट विधायक कमल मर्सकोले और जयसिंह नगर विधायक मनीषा सिंह शामिल हैं।

Related to this topic: