Breaking News
  • भारत की लगातार दूसरी जीत, इटली पहली बार जीता, श्रीलंका 105 रन से नेपाल को हराया
  • दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्टों की रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंचा
  • बांग्लादेश चुनाव में हिंसा- एक की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर बम धमाके
  • चांदी आज 5,835 गिरकर 2.61 लाख किलो हुई, सोना 1,175 गिरकर1.56 लाख पर आया
  • हरिद्वार-ऋषिकेश के मंदिरों में फटी जींस-स्कर्ट में नहीं मिलेगी एंट्री
  • बांग्लादेश में चुनाव की पूर्व संध्या पर एक और हिंदू की हत्या
  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्यसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देंगी
  • बांग्लादेश में वोटिंग जारी, सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर वोटर्स की लंबी कतार
  • नई श्रम संहिता के खिलाफ देशभर में हड़ताल पर ट्रेड यूनियन, आज भारत बंद

होम > प्रदेश > मध्य प्रदेश > भोपाल

MP कर्मचारी चयन मंडल ने बदली तारीख, जानें पूरी डिटेल

MP कर्मचारी चयन मंडल ने बदली तारीख, जानें पूरी डिटेल

10 हजार शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल से

mp कर्मचारी चयन मंडल ने बदली तारीख जानें पूरी डिटेल

भोपाल। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल ने शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए तारीख घोषित कर दी है। मंडल 10758 शिक्षकों की भर्ती के लिए यह परीक्षा ले रहा है। इसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग के लिए वर्ग 2 के 7929 विषय शिक्षक, 338 खेल शिक्षक, 392 संगीत गायन, वर्ग 3 के 1377 खेल शिक्षक, 452 संगीत और 270 नृत्य शिक्षक के पदों पर नियुक्ति होगी।

मंडल द्वारा जारी नोटिफिकेशन में बताया कि पहले यह परीक्षा 15 अप्रैल को होनी थी, अब यह ऑनलाइन परीक्षा 20 अप्रैल से शुरू होकर दो शिफ्टों में होगी। परीक्षा भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, बालाघाट, खण्डवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन जैसे प्रमुख शहरों में होगी।

परीक्षा के लिए द‍िशा निर्देश जारी

मंडल ने परीक्षा के लिए जो द‍िशा निर्देश जारी क‍िए हैं, उसमें बताया गया है कि उम्मीदवारों को अपने नजदीकी परीक्षा केन्द्र का चयन करना होगा। वहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जिससे वे अपनी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे और दूसरी पाली की दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। रिपोर्टिंग टाइम परीक्षा से 2 घंटे पहले होगी। परीक्षा अवधि कुल 2 घंटे और अंक 100 मार्क्स होगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन, केल्कुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

Related to this topic: